प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत नवनिर्मित जोरी से सरई पानी कोरवापारा की सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट।


टायरिंग के महज चार दिन में उखड़ने लगी करोड़ों की नवनिर्मित सड़क।
गुणवत्तकी क्वालिटी पर उठने लगे सवाल।
क्षेत्रवासियों में आक्रोश चरम पर।
विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के आवागमन के लिए चलाई जा रही
योजनाओं को जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने माना भ्रष्टाचार की योजनाये। विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरी यादव पारा से लेकर कोरवापारा सरई पानी तक नवनिर्मित रोड रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत हुआ था । यह रोड चार दिन पहले टयरिंग हुआ है और आज की स्थिति में हाथ से उखाड़ने पर पूरी सड़क उखड़ जा रहा है । ठेकेदार की कार्यप्रणाली से समूच क्षेत्र ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि असंतुष्ट है। क्षेत्रवासियों के लम्बे संघर्ष और बहुप्रतीक्षित आंदोलन पश्चात उक्त मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली थी जिसके निर्माण का जिम्मेदारी ठेकेदार नित्यानंद सिंह की थी मगर विभागिय अधिकारियों की शह पर घटिया रोड का निर्माण किया गया है । स्थानीय जनप्रतिनिधियो और पंचायत प्रतिनिधियों ने विभागोय अधिकारियों से उक्त नवनिर्मित जर्जर सड़क को पुनः टायरिंग करने की मांग की है। अन्यथा क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदार ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *