
पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत लखनपुर और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से योगाभ्यास का आयोजन किया गया जहाँ बड़ी संख्या में स्कूली शिक्षक, छात्र छात्राओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी देशभर में सुबह से ही पार्कों, विद्यालयों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तनाव कम होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल,शबरी सेवा संस्थान से सुरेंद्र साहू, प्रदीप गुप्ता,गुपुत सर,शशिधर पांडेय सहित आत्मानंद स्कूल के छात्र छात्रायें और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालने की अपील की।
