
पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
आशीष कुमार
बतौली( सरगुजा)
बतौली में मूसलधार बारिश के साथ पहाड़ी क्षेत्र गोविंदपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोग बाल बाल बचे जिन्हें बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भर्ती करा इलाज करवाया जा रहा है जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है ।
आपको बता दें कि बतौली के दुरस्त पहाड़ी क्षेत्र गोविंदपुर में जमकर मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला लेकिन एक बच्चा सहित युवक की अच्छी किस्मत से दोनों सिर्फ झुलसे जिनके सामने से मौत गुजर कर निकल गई लेकिन गोविंदपुर निवासी सूरज यादव पिता सोमारु यादव उम्र 12 वर्ष आकाशीय बिजली से बेहोश हो गया जो घर से बाहर परिवार के सदस्यों के साथ दुखद कार्यक्रम में शामिल था जो आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जबकि रूपनारायण यादव पिता स्वर्गीय रामबिलास यादव उम्र लगभग 48 वर्ष के पिछली शरीर पर बिजली गिरी जहां इन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा इलाज करवाया जा रहा है फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
जिला कलेक्टर से तड़ित चालक की मांग ग्रामीणों ने की
आपको बता दे कि क्षेत्र में लगातार हो रहे आकाशीय बिजली से नुकसान को देखते हुए
ग्रामीणों द्वारा पहाड़ी क्षेत्र गोविंदपुर में जिला कलेक्टर महोदय से आकाशीय बिजली से बचने तड़ित चालक लगाने की मांग की है ताकि लोगों सहित जानवरों को भी आकाशीय बिजली से बचाया जा सके इसके पूर्व भी 15 बकरा बकरी सहित बैल बिजली की चपेट से मर चुके है जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।
