बतौली में सोमवार को बारिश का कहर ,बतौली स्वामी आत्मानंद स्कूल में घुसा पानी मचा हड़कंप बच्चों में डर का माहौल।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम
आशीष कुमार गुप्ता
बतौली (सरगुजा)
छत्तीसगढ़ सरगुजा के बतौली में भारी बरसात से राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का पानी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बतौली में घुस गया जिससे बच्चों सहित शिक्षकों में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था जहां स्थिति को देखते हुए बच्चों को छुट्टी दे दी गई थी लेकिन बच्चों में डर के वजह से आज स्कूल में बच्चों की संख्या में कमी देखी जा सकती है

आपको बता दें कि बतौली में सोमवार दोपहर 1 बजे से मूसलाधार बारिश से सड़क में पानी बह रहा था जो देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग 43 शांतिपारा के बगल में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली के परिसर होते हुए 10 कमरों में पानी लबालब भर गया जिससे शिक्षकों सहित बच्चों में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था जहां शाला प्रबंधन द्वारा बच्चों को अन्य कक्ष में बैठाया गया लेकिन पूरा परिसर सहित स्कूल के कमरों में पानी भरने से तालाब जैसे हालत हो गए है ।

पानी भरने से कक्षा संचालित करने की दुविधा व बच्चों सहित अभिभावकों में डर का माहौल
आपको बता दें कि विद्यालय परिसर में तालाब जैसे हालत निर्मित हो गए है जहां समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो छात्र छात्राओं हेतु नियमित शालाओं का संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिन कमरों में पानी भरा हुआ है वहां 6वीं, 7वीं, 8वीं,9 वीं,10 वीं की कक्षाएं संचालित की जा रही है जहां लगभग 250 छात्र छात्राएं अध्यनरत है जहां अब कक्ष सहित विद्यालय परिसर में पानी लबालब भरा हुआ है आपको बता दें कि वर्तमान में सरगुजा के उत्कृष्ट विद्यालय में 600 लगभग छात्र छात्राएं अध्यनरत है जिन्हें एक साथ बैठना संभव नहीं है । स्कूल में पानी घुसने से अभिभावकों सहित बच्चों में डर का माहौल बना हुआ है जिससे आज छात्र छात्राएं कम संख्या में स्कूल पहुंचे है

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बने नाली बने शो पिस अधिकारियों की लापरवाही पड़ी बच्चों पर भारी
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 शांतिपारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,तहसील कार्यालय,बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन एक ही जगह किया जा रहा है जहां बारिश होने पर इन कार्यालयों से निकले पानी सड़क सहित नीचे की ओर बहते है लेकिन सबसे अंतिम में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर व कक्ष होने से सभी विभागों से निकले पानी व सड़क में बहते पानी शाला परिसर में भर गया जिससे स्कूल में पानी घुसने से अफरा तफरी मचा हुआ था
लेकिन बड़ी अजीब विडंबना की बात है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बने लाखों की नाली महज शो पिस बने हैं
जहां बरसात के पहले पानी ही शाला परिसर में तालाब बन गया है नालियों के साफ सफाई के अभाव में बने छेद भी बंद है जहां एन एच के संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से यह स्थिति स्कूल में निर्मित हो गई है ।जहां उच्च अधिकारियों द्वारा उचित पहल नहीं की गई तो यह स्थिति पूरे बरसात बनी रहेगी।

इस संबंध में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रभारी प्रचार्या प्रसन्ना केरकेट्टा ने कहा कि बरसात का पानी पूरे परिसर में भर गया है बच्चों को अन्य कक्षा में शिप्ट किया गया फिलहाल जेसीबी बुलाकर जल निकासी हेतु जगह बना दी गई है अब विद्यालय परिसर में पानी नहीं घुसेगी छात्र छात्राओं के सुरक्षा का ध्यान रखते हुए स्थिति में सुधार किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *