बतौली में आकाशीय बिजली से 19 वर्षीय युवती की मौत से परिजन सदमे में।

Public news surguja, com
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)

सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है जहां बतौली में खेत के मेड़ में घास काट रही युवती की असामयिक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

आपको बता दें कि बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानपुर निवासी युवती मानकुवारी पिता हरिहर जाति नगेशिया खेत में धान के फसल में उगे घास उखाड़ने गई थी जो घास उखाड़ने के बाद बैल को चारा देने दोपहर 2.30 बजे लगभग खेत के मेड़ में घास काट रही थी इसी दौरान क्षेत्र में हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली के चपेट में युवती की खेत में ही मौत हो गई इस घटना से परिजन सदमे में है परिजनों द्वारा मामले की जानकारी बतौली थाने में भी दी गई है जिसका मृग कायम कर घटना की विवेचना में पुलिस जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *