बतौली में मूसलाधार बारिश का कहर लगातार चौथी बार मांड नदी उफान पर, सुवारपारा से बटईकेला मार्ग 24 घंटे से अवरूद्ध।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)
सरगुजा के बतौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है जहां चौथी बार मांडनदी उफान पर होने से सुवारपारा से बटईकेला पहुंच एकांगी मार्ग बाधित हुआ है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करते हुए देखा गया है।

आपको बता दें कि बतौली के सुवारपारा से बटईकेला एकांगी मार्ग के नदीपारा स्थित मांडनदी पिछले 24 घंटे से उफान पर होंने से आवागमन पूरी तरह बंद रहा है जिससे पांच गांवों का संपर्क टूटने के साथ ही आवश्यक कार्यों हेतु राहगीरों को बतौली मुख्यालय पहुंचने 20 किलीमीटर की दौड़ लगानी पड़ी है जबकि इस मार्ग में चलने वाली यात्री बसों की पहिए भी थमी रही जिससे स्कूल ,कालेज जानी वाली छात्र छात्राओं को परेशानी झेलना पड़ा है वहीं वीरिमकेला,महेशपुर, नकना, तेलईधार,बटईकेला जाने वाले लोगों को नदी के उफान पर होने से हमेशा तकलीफ उठानी पड़ती है। स्कूल जाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओ को 20 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगानी पड़ी है।

बरसात 2026 में चौथी बार मांडनदी उफान में
इस बार बतौली क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश का असर देखने को मिला है जहां छोटे नदी नाले सहित मांडनदी के उफान से नदीपारा पुलिया डूब चुका है तथा 5 गांवों का संपर्क पूरी तरह से बंद है बार बार मांडनदी के उफान में होने से लोगों के दैनिक कार्यों में असर हो रहा है। इस बार लगातार चौथी दफा नदीपारा पुलिया डूब चुका है।

नहीं है व्यापक व्यवस्था नई पुलिया के आस में ग्रामीणजन

आपको बता दें कि बतौली का यह प्रधानमंत्री सड़क में बने रपटा पुलिया में बार बार बरसात के दिनों में नदी उफान पर रहने से पूरी तरह डूब जाती है यह समस्या वर्षों से बनी हुई है लोगों पर आएदिन दुर्घटना का खतरा मंडराते रहता है जहां एकांगी मार्ग होने से लोगों को जान जोखिम में डाल कर आवागमन करना मजबूरी बना हुआ है ।
बरसात के दिनों में मांडनदी के उफान होंने पर प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम नहीं किया जाता है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *