
Public news surguja, com
आशीष कुमार
बतौली( सरगुजा)
सरगुजा बतौली के दूरस्थ पहाड़ी कोरवा क्षेत्र बासाझाल में 14 वर्षीय बालक की घरेलू बिजली कनेक्शन की चपेट में आने से मौके पर ही तड़प तड़प के मौत हो गई जिससे गांव में शोक का माहौल है।
मक्का की फसल को जानवरों से बचाने बिछाया बिजली करेंट से खुद के बच्चे की हो गई मौत
आपको बता दें कि बतौली थाना क्षेत्र के दूरस्थ पहाड़ी कोरवा क्षेत्र बासाझाल के आश्रित ग्राम सुरकहवा में शनिवार सवेरे मक्के की फसल को बचाने लगे बिजली कनेक्शन के चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक रामकृष्णा पिता धनेश राम की तड़प तड़प कर मौत हो गई।जिससे अपने पुत्र के असमय मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घटना के बारे बताया गया कि घर के बाड़ी में लगे मक्के की फसल को जानवरों से बचाने घरेलू बिजली कनेक्शन से करेंट लगाया गया था जहां रामकृष्णा बाड़ी में करेंट के चपेट में आकर चिपक गया जिससे रामकृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी बतौली पुलिस को दी गई है जो मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में लगी है।
घरेलू बिजली से घर के बाड़ी में जलाया बल्ब तार नंगे होने से हुआ हादसा
पहाड़ी कोरवा क्षेत्र में अक्सर रात के समय जंगली जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाया जाता है जिसे जानवरों से बचाने बल्ब का सहारा लेकर रौशनी किया गया था लेकिन सवेरे बल्ब सहित नंगे तार को हटाने बच्चा चपेट में आ गया जबकि क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण बल्ब सहित बिजली के तार भीगे हुए थे फिर यह कदम बच्चा द्वारा उठाया गया और जान गंवानी पड़ी।
