


वार्षिकोत्सव में समाज ने दिखाई एकजुटता,कुलगुरु बाबा गणिनाथ गोविंद जी का मना धूमधाम से जन्मोत्सव।
पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
बाबा गणिनाथ का पूजन व वार्षिकउत्सव में शामिल हुए सरगुजा संभाग भर से हलवाई समाज के प्रतिनिधि और स्वजातीय बंधु।
प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी हलवाई महासभा सरगुजा संभाग के द्वारा केनापारा तेलईकछार में स्थित बाबा गणिनाथ जी के मंदिर परिसर में पूजन उत्सव व वार्षिक उत्सव शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें पूरे संभाग के हजारों की संख्या में हलवाई समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्तर प्रांत स्तर व जिला स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें।
शांति केयर हास्पिटल अम्बिकापुर व समिति के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय व समाज के लोगो को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई । शांति केयर हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ मोहित गुप्ता द्वारा सभी को अच्छे स्वास्थय हेतु विशेष मार्गदर्शन दिया गया और स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क जांच और उपचार के लिए आमंत्रित किया गया।
नशा मुक्ति हेतु शपथ ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अम्बिकापुर के प्रधान संचालिका विदया बहन व सहयोगियों के द्वारा समाज में फँसी कुरीतियों को दुर करने पर विशेष जोर देते हुए आध्यात्म की ओर अग्रसर करने हेतु बल दिया गया। समाज के सभी लोगों को नशा मुक्ति शपथ दिलाया गया ।
मेघावी छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान ,
शांति केयर हास्पिटल अम्बिकापुर व कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा समाज के छात्र छात्राओ 6uजिनके द्वारा गत वर्ष उत्कृष्ठ अंक लाकर समाज को गौरानवित किया गया है उन्हे समाज गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत लटोरी से कु. प्रज्ञा गुप्ता के द्वारा नीट परीक्षा पास कर मेडीकल में प्रवेश करनें पर परिवार को सम्मानित किया गया । मेडिकल क्षेत्र मे विशेष उपलब्धि हेतु डॉ शशांक गुप्ता, डॉ अर्पित गुप्ता, डॉ उत्कर्ष गुप्ता, डॉ गौरी गुप्ता शुभान्शु गुप्ता, डॉ मेघा गुप्ता को विशेष सम्मान प्रदान किया गया इसी प्रकार शिक्षा क्षेत्र में श्रुति गुप्ता पीहु गुप्ता, साहिल गुप्ता सिया गुप्ता अनन्या गुप्ता, सौम्या गुप्ता, अनुष्का गुप्ता स्पर्श गुप्ता सहित उपस्थित सभी मेघावी बच्चों को सम्मानित किया गया ।
सांस्कृतिक कार्यकमा का आयोजन समाज के युवा मोर्चा व महिला मार्चा के सदस्यों द्वारा कराया गया जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुती देकर मंचासिन अतिथियों और दर्शकों को ताली बजाने मजबूर कर दिया।
समाज के वरिष्ट जनों द्वारा समाज को मार्गदर्शन हेतु विचार गोष्ठी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर हेल्थ व वेलनेस पर पूर्णिमा गुप्ता द्वारा विशेष व्याख्यान दिया गया तथा समाज के विकास के लिए अपने अपने विचार रखे। सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संकल्प पारित किया गया ।
मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज सरगुजा संभाग द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह में विशेष रूप से मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज सरगुजा संभाग से राष्ट्रिय सदस्य ,सुरेश कुमार गुप्ता ,प्रदेशाध्यक्ष रमेश गुप्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री दिनेश गुप्ता, महामंत्री सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता जिलाध्यक्ष सूरजपुर हलधर गुप्ता, सरगुजा राजन गुप्ता कोरिया ,महेन्द्र गुप्ता एम सी बी श्री तुलसी साव , कृष्णा गुप्ता, विनोद गुप्ता, हरेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता नेपाल गुप्ता,रामकुमार गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, अनिता गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता पिंकी गुप्ता मधु गुप्ता रीना गुप्ता विशाल गुप्ता सत्सम गुप्ता, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, अभिषेक गुप्ता सहित सैकड़ो स्वजातीय बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेश्वर गुप्ता ने किया और उपस्थित अतिथियों का आभार मध्यदेशीय हलवाई समाज युवा मोर्चा के विशाल गुप्ता द्वारा किया गया।
