सरगुजा संभाग के मद्धेशिया हलवाई  समाज द्वारा कुलदेवता भगवान गणिनाथ मंदिर प्रांगड़ केनापारा में वार्षिकोत्सव सह महासभा का आयोजन किया गया।

Public news surguja , com ।

कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्या दीदी ने समाज एवं परिवार को सशक्त बनाने के लिए आंतरिक विकास, आपसी प्रेम, सकारात्मक सोच और नशामुक्त जीवन को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रेम मानव का निजी स्वभाव है, लेकिन व्यक्ति दूसरों से सच्चा प्रेम तभी कर सकता है, जब वह स्वयं से प्रेम करना सीखे।
उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बाहरी विकास की ओर तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन आंतरिक विकास और आत्मिक शक्ति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहा है। इसके कारण परिवार और समाज में तनाव, क्रोध, आपसी मतभेद, पारिवारिक दूरियां तथा अंधविश्वास जैसी अनेक समस्याएं बढ़ रही हैं।
विद्या दीदी ने कहा कि समाज और परिवार को सबसे अधिक कमजोर करने वाली बुराइयों में नशा एक गंभीर समस्या है। नशे को उन्होंने परिवार को भीतर से खोखला करने वाला राक्षस बताते हुए कहा कि जब कोई एक व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है, तो उसका प्रभाव केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार में आर्थिक परेशानी, शारीरिक बीमारियां, तनाव, लड़ाई-झगड़े और आपसी संबंधों में दूरी जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
उन्होंने वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते अत्यधिक उपयोग पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग एक ही घर में और एक-दूसरे के सामने रहते हुए भी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संवाद और आत्मीयता कम होती जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मोबाइल का सदुपयोग करें और परिवार के साथ समय बिताते हुए आपसी प्रेम एवं संवाद को बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि समाज को इन समस्याओं से मुक्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक विचारों को अपनाना, एक-दूसरे के प
सरगुजा संभाग के मद्धेशिया हलवाई  समाज द्वारा कुलदेवता भगवान गणिनाथ मंदिर प्रांगण केनापारा में  महासभा सह वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जन्म जयंती पर उनकी विधिविधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया तथा उपस्थित स्वजातियों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय अंबिकापुर से पधारी विद्या दीदी के द्वारा समाज में जागरूकता लाने और समाज को प्रगति की दिशा में अग्रसर करने के लिए नशामुक्ति अभियान चलाने के लिए लोगों को जागरूकता लाने की नसीहत दी। विद्या दीदी ने समाज एवं परिवार को सशक्त बनाने के लिए आंतरिक विकास, आपसी प्रेम, सकारात्मक सोच और नशामुक्त जीवन को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रेम मानव का निजी स्वभाव है, लेकिन व्यक्ति दूसरों से सच्चा प्रेम तभी कर सकता है, जब वह स्वयं से प्रेम करना सीखे।उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बाहरी विकास की ओर तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन आंतरिक विकास और आत्मिक शक्ति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहा है। इसके कारण परिवार और समाज में तनाव, क्रोध, आपसी मतभेद, पारिवारिक दूरियां तथा अंधविश्वास जैसी अनेक समस्याएं बढ़ रही हैं।
विद्या दीदी ने कहा कि समाज और परिवार को सबसे अधिक कमजोर करने वाली बुराइयों में नशा एक गंभीर समस्या है। नशे को उन्होंने परिवार को भीतर से खोखला करने वाला राक्षस बताते हुए कहा कि जब कोई एक व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है, तो उसका प्रभाव केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार में आर्थिक परेशानी, शारीरिक बीमारियां, तनाव, लड़ाई-झगड़े और आपसी संबंधों में दूरी जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
उन्होंने वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग एक ही घर में और एक-दूसरे के सामने रहते हुए भी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संवाद और आत्मीयता कम होती जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मोबाइल का सदुपयोग करें और परिवार के साथ समय बिताते हुए आपसी प्रेम एवं संवाद को बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि समाज को इन समस्याओं से मुक्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक विचारों को अपनाना, एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान रखना तथा स्वयं में आध्यात्मिक एवं आंतरिक शक्ति का विकास करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने उपस्थित जनों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा भी कराई तथा स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त परिवार और समाज के नव निर्माण का आह्वान किया।
महासभा में उपस्थित समाज के पदाधिकारीयों ने भी हलवाई समाज के विकास के लिए अपने अपने विचार रखे और सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की अपील की। सभा के दौरान नन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समाज के मेघावी बच्चों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

मध्यदेशीय हलवाई समाज सरगुजा संभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष  रमेश कुमार गुप्ता, मध्यदेशीय हलवाई समाज सरगुजा संभाग से राष्ट्रीय सदस्य सुरेश कुमार गुप्त समाज के जिला अध्यक्ष सरगुजा  राजन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता राजेश्वर गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष सरगुजा हरेश कुमार गुप्त, विनोद गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, गुलाब गुप्ता, रामचरण गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, तुलसी गुप्ता, हलधर गुप्ता, कृष्णा गुप्ता सहित समाज के  पदाधिकारी , गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष और युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *