Public news surguja, com
प्रदेश महासचिव रणविजय सिंहदेव के निवास पर संगठन की मजबूरी को लेकर चर्चा
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सरगुजा प्रवास पर आए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत लखनपुर पहुचे जहाँ उन्होंने कांग्रेस प्रदेश महासचिवनेता रणविजय सिंहदेव के घर रुककर संगठन को मजबूत बनाये जाने कई मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
अंबिकापुर विधायक के प्रशिक्षन को लेकर दिए गए वायरल बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा की ये बहुत ग़लत बात है और सब उनके बारे में अच्छे से जानते हैं अभी नए नए हैं काफ़ी कम समय बचा है अभी उन्हें अपने लोगो के साथ रहना चाहिए और अच्छा व्यवहार करना चाहिए अगर उन्हें आवाज़ उठाना है तो रामगढ़ के लिए उठाये और अदानी के प्रतिनिधि के रूप में काम करना बंद करें। महँगाई के सवाल पर चरण दास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही सड़को का बुरा हाल है,शिक्षा और पंचायतों का हाल काफ़ी ख़राब है। सरगुजा में लगातार बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ पर उन्होंने कहा कि ये छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है की आज मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। आदिवासी मुख्यमत्री होने के बाद भी उनका स्वयं का कोई निर्णय नहीं है और ये छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि वो केवल बड़े बड़े उद्योगपति उनके साथ बंध कर रह गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिए जलाने कर्मचारियों के ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर कहा कि ये एक दुष्प्रचार है,आम आदमी आज दिया जलाने वाला नहीं है,जिसके कारण आज पूरे सरकारी तंत्र को दिया बँटवाया भी जा रहा है और जलाया भी जा रहा है। आज आसपास जंगल काट रहे हैं हसदेव तारा और कई सारे जगह पर अब खदान खुल रहे हैं जो हमारे सुनने योग्य नहीं हैं मगर आज चुपचाप देखने के बजाय कुछ नहीं कर सकते क्योंकि मौजूदा सरकार न विरोध की बात सुनती है और न महत्व देती है।
