
Public news surguja, com।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग गांवों में हुई बकरा बकरी चोरी के मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी पुरसो यादव थाना सीतापुर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुल 7 नग बकरा-बकरी बरामद की है। आरोपी पुरसो यादव पिता सहबो यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम सरगा, थाना सीतापुर के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला माजा मोड़ निवासी गुलाम रसूल पिता उस्मान अंसारी, उम्र 42 वर्ष से संबंधित है। प्रार्थी ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14-15 सितंबर की दरम्यानी रात उसके घर के कोठा में बंधे चार नग बकरा-बकरी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।इसी प्रकार दूसरे मामले में सोमार साय पिता पिता जुनूनझुनु, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चोडेया धोबाकछार, थाना लखनपुर ने 14 सितंबर को करीब शाम 4 बजे घर की परछी में बंधी तीन नग बकरी, जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थीं।दोनों मामलों की शिकायत मिलने के बाद लखनपुर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी पुरसो यादव तक पहुंचते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मामलों में चोरी की गई कुल 7नग बकरा-बकरी बरामद कर ली हैं।
मामले में लखनपुर पुलिस द्वारा धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वही बकरा बकरी चोरी के मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
