
Public news surguja, com
बतौली, सरगुजा – बतौली में शनिवार को आई तेज अंधड़-बारिश ने भारी तबाही मचाई। बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांतिपारा बतौली में स्कूल से सटा विशालकाय बकेन का पेड़ भरभराकर स्कूल परिसर में गिर गया।
गनीमत रही कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पूरे राज्य में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई थी, जिसके चलते स्कूल बंद था और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।
यदि शनिवार को स्कूल लगता तो बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे होते और कक्षा में बैठकर अध्ययन कर रहे होते, ऐसे में यह गिरा हुआ विशाल पेड़ बड़ा हादसा बन सकता था। मुख्यमंत्री का स्कूलों में छुट्टी का निर्णय यहाँ निर्णायक साबित हुआ।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि कितना विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर स्कूल भवन के ठीक सामने गिरा है। तेज हवा और बारिश के कारण मैदान में पानी भरा हुआ है और स्कूल की जर्जर स्थिति भी साफ नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर के आसपास लगे अन्य जर्जर पेड़ों को हटाने और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
