आपसी लड़ाई के बीच एक अन्य व्यक्ति पर टांगी से हमला,मामला दर्ज

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

लखनपुर थाना छेत्रान्तर्गत ग्राम कोरजा घुमकापारा से आपसी लड़ाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति से मारपीट करने का मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति पर टांगी से हमला किया गया है जिसे हमले के बाद लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दरअसल पूरा मामला लखनपुर थाना छेत्रांतर्गत ग्राम कोरजा घुमका पारा का है जहाँ प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई दिन मंगलवार को समय करीब 3.30 बजे बच्चूलाल उम्र करीब 40 वर्ष अपने पोते नंदकुमार के साथ अपने चचेरे भाई के घर भोज खाने जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में दो भाई उमेश और सुखसाय किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे जिस पर बच्चू लाल के द्वारा झगड़ा करने से मना किया गया जिसके बाद दोनों भाई गुस्से में आ गए तथा बच्चू लाल को ही अपने कोप का भाजन बना दिया तथा उसके ऊपर टांगी जैसे धारदार हथियार एवं लाठी डंडे से ताबड़तोड़ वार करने लगे जिसके बाद बच्चू लाल के सर व हाथ पैर पर गंभीर चोंटे आई। जिसे बाद में एम्बुलेंस के माध्यम से लखनपुर लाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। उक्त मामले की सूचना पीड़ित की पुत्री सतरंगी के द्वारा लखनपुर पुलिस को दी गई जिसके बाद लखनपुर पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 173 बी के अंतर्गत 296 (बी),351 (3),115(2),3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में आरोपियों के विरुद्ध विवेचना की कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *