45 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवार के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन।।


जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत करौली में 19 मार्च से 26 मार्च तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। भागवत कथा प्रेमियों के द्वारा पूरे सात दिनों तक स्थानीय फुटबॉल मैदान परिसर पार भक्ति मय आयोजन की गई। जिसमें रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त जन उपस्थित होकर संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण किया और पुण्य लाभ अर्जित की । कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई, वेदी पूजन कर भागवत कथा प्रारंभ की गई। विद्वान पुरोहित परम पूज्य आचार्य दुर्गेश जी महाराज चित्रकूट धाम के अगुआई में संत महात्माव के द्वारा रोजाना विभिन्न प्रसंगों पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की प्रस्तुति दी गई। तद अनुसार 20 मार्च को सुखदेव जन, विदुर चरित्र, कपिल जन्म, के साथ कथा का समापन किया गया। शुक्रवार को ध्रुव प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन की प्रस्तुति से समूचा दर्शक दीर्घा भक्ति मय में सराबोर नजर आया। शनिवार को पूर्ण वध,बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा की रोमांचक प्रस्तुति से समूचा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नजर आया। सोमवर को महा रास लीला , कंश वध एवं रुक्मणि विवार की सजीव प्रस्तुति कथा वाचकों के द्वारा दी गई। मंगलवार को सुदामा चरित्र का वर्णन,राजा परीक्षित मोक्ष पश्चात भागवत कथा का विश्राम हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को हवन पूर्णाहुति एवं 45 निर्धन कन्या विवाह का विशाल आयोजन एवं में प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देव नारायण यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह सहित वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भागवत कथा श्रवण पश्चात प्रसाद ग्रहण किया।

प्रति वर्ष करौली ग्राम में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में भागवत कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा तिवारी, कोषाध्यक्ष देवेश सिंह मरावी, संयोजन कृपाल यादव, रणवीर सिंह चौहान और सचिव अशोक यादव सहित स्थानीय युवाओं के द्वारा बेहतर प्रबन्ध किए गए थे।
सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन से समूचा क्षेत्र भक्ति रस से सराबोर नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *