भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी के लिए भाजपाईयों शिव मंदिर रघुनाथपुर में रखी बैठक।


भाजपा के वरिष्ट नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव  उपाध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा के आतिथ्य में भाजपा स्थापना दिवस मनाने विशेष बैठक संपन्न हुई। उन्होंने भाजपा जिला संगठन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन के सम्बन्ध मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी तथा स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सभी से सुझाव मांगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंन्ड्रा सतीश कुमार जायसवाल  की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में स्थापना दिवस के अवसर पर 6अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक स्थापना दिवस मनाने रणनीति बनाई गई।अंबेडकर जयंती तक प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के निर्बाध आयोजन के संबंध में भी बैठक में विचार रखा गया । भाजपा नेता एवं प्रदेश मंत्री तथा स्थापना दिवस के संयोजक जयंत मिंज द्वारा अपने महत्वपूर्ण सुझावों से उपस्थित सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराया गया।इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ नेता मंडल के पदाधिकारी महेंद्र सिंह ,रामविचार यादव, उमाशंकर उपाध्याय अशोक गुप्ता, अवधेश यादव,  बुधसागर सिंह , अरविंद गुप्ता , मनीष सोनी  अभिषेक पावले , साजन एक्का धनेश्वर सिंह ,जयप्रकाश यादव , जितेंद्र यादव , अर्जुन गुप्ता ,विजय पटेल   जयंत मिंज संयोजक अशोक गुप्ता, दिलीप प्रजापति संवाद प्रमुख राजू कश्यप , सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे….!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *