
अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका 25अप्रैल को एकदिवसीय प्रवास पर अम्बिकापुर में रहेंगे। प्रातः 08:30 बजे सर्किट हाउस बलरामपुर से अम्बिकापुर हेतु रवाना होंगे। प्रातः 10:00 बजे सैनिक स्कूल अंबिकापुर पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर संवाद करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे 11:15 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 03:55 तक का समय आरक्षित रहेगा। जिसके पश्चात 03:55 बजे वे जिला कलेक्टरेट हेतु रवाना होंगे तथा 04:00 बजे कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। ततपश्चात जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।
शाम 06:00 बजे राज्यपाल श्री रमेन डेका केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सायं 06:30 बजे से रात्रि 10:10 बजे तक का समय सर्किट हाउस अंबिकापुर में आरक्षित रहेगा। रात्रि 10:10 बजे वे रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे, जहां से 10:30 बजे रायपुर के लिए रेल मार्ग से प्रस्थान करेंगे।