प्रशासनिक दृष्टिकोण से 08 पुलिस अधिकारियो के नवीन पदस्थापना आदेश किये गए जारी ।

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा 03 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक, 02 सहायक उप निरीक्षक के स्थानांतरण आदेश किये गए जारी।
:- सम्बंधित अधिकारियो को थाना क्षेत्रों मे बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा पुलिस मे पदस्थ 03 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक, 02 सहायक उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी कर नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ कर सम्बंधित अधिकारियो को थाना क्षेत्रों/शाखाओ मे बेहतर पुलिसिंग करने दिशा निर्देश दिए गए है।

जारी आदेश के क्रम मे (01) निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा को थाना प्रभारी दरिमा से थाना प्रभारी लखनपुर, (02) निरीक्षक भरतलाल साहू को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी दरिमा, (03)निरीक्षक मनोज प्रजापति को थाना प्रभारी लुन्ड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर सम्बद्ध प्रभारी साइबर सेल, (04) उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह को प्रभारी साइबर सेल अंबिकापुर से थाना प्रभारी लुन्ड्रा, (05) उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे को थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर, (06)उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, (07) सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह को चौकी रघुनाथपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, (08) सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय को रक्षित केंद्र अंबिकापुर सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना अंबिकापुर मे नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *