सेना के सम्मान मे निकला सरगुजा पुलिस का तिरंगा यात्रा, नागरिकों को देशभक्ति से किया गया ओतप्रोत।





वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों मे दिखा उत्साह।
शहर के प्रमुख चौक चौराहो मे पुलिस टीम द्वारा मोटरसायकल रैली निकालकर देश के सैनिको के अदम्य साहस को किया गया सलाम।
सरगुजा पुलिस की देशभक्ति एवं जनसेवा से ओतप्रोत कार्यक्रम से नागरिको मे हुआ देशभक्ति का संचार।


आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टोलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा का आयोजन आज दिनांक 17/05/25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे रक्षित केंद्र से पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा मोटरसायकल रैली निकालकर तिरंगा यात्रा की शुरुवात की गई, सरगुजा पुलिस के तिरंगा यात्रा रैली से पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों मे खासा उत्साह देखने को मिला, सरगुजा पुलिस के जवान अपने हाथो मे तिरंगा लिए देश के सुरवीर सैनिको को उनके अदम्य साहस एवं पराक्रम के लिए सम्मान प्रकट किया गया।

सरगुजा पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरुवात रक्षित केंद्र अंबिकापुर से शुरू की गई, जहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से रवाना होकर जयस्तम्भ चौक, पुराना बस स्टैंड,  ब्रम्ह रोड, संगम चौक, घड़ी चौक, गाँधी चौक, आकाशवाणी चौक, मिशन चौक, प्रतापपपुर चौक लरंगसांय चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंची, सरगुजा पुलिस की देशभक्ति एवं जनसेवा से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा से नागरिको मे देशभक्ति का संचार हुआ एवं भारतीय सैनिको के जज्बे को सलाम किया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह एवं सरगुजा पुलिस के 75 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *