
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में संविधान बचाओ रैली और सम्मेलन का प्रदेश स्त्री संभाग स्तरीय विधान सभा स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 मई दिन शनिवार को सरगुजा जिले के अंबिकापुर विधानसभा के लखनपुर दुर्गाबाड़ी में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली और सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव,कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, हेमंत सिंहा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अंबिकापुर, विनय शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर ग्रामीण, लखनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, राजनाथ सिंह अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उदयपुर कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव, अमित सिंहदेव, रणविजय सिंह देव, सिद्धार्थ सिंह देव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली और सम्मेलन में शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली अस्पताल चौक से लेकर लखनपुर दुर्गाबाड़ी पहुंच रैली का समापन हुआ इसके बाद सम्मेलन टीएस सिंहदेव कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक विक्रमादित्य सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कहा कि मोदी सरकार के द्वारा संविधान पर किए जा रहे प्रहार और संविधान बदलने के प्रयास के विरोध में कांग्रेस के द्वारा संविधान बचाओ रैली और सम्मेलन प्रदेश स्तर संभागीय और जिला एवं मतदान स्तर पर किया जा रहा है। संविधान बचाओ रैली और सम्मेलन के माध्यम से लोगो को देश की वर्तमान स्थिति, जातिगत जनगणना जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम हमले सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान दितेंद्र मिश्रा अजय अग्रवाल, अजय तिर्की वीरेंद्र सिंहदेव, रमेश जायसवाल,इरशाद खान ,शराफत अली, आमिर सोहेल, राम सुजान द्विवेदी,धर्मेंद्र झरिया भानु राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।