भाजपा के संस्थापक पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर लुण्ड्रा के बटवाही में विशेष आयोजन।

भारतीय जनता पार्टी मंडल लुंन्ड्रा के ग्राम बटवाही शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक  पुरुष  श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म जयंती मनाया गया।

सर्वप्रथम भाजपा के संस्थापक पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन किया गया और भाजपा के संस्थापक पुरुष के रूप में उन्हें याद किया गया। अपने उद्बोधन में भाजपा के वरिष्ट नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने उनके संघर्ष से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के प्रति उनके उत्तरदायित्व और संघर्ष पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज और भाजपा मण्डल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश कुमार जायसवाल ने भी संबोधित किया और कठिन परिस्थितियों में भी उसके मुकाबले की नसीहत दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन बुद्धसागर सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष  देवनारायण यादव ,मंडल के अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज बुधसागर सिंह , राजेश कुजूर , धर्मजीत नागेश , एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी एवंकाफी संख्या में स्थानीय ग्रामवासीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *