आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत साथ ही चार जानवर भी आए चपेट में


अंकित कुमार गुप्ता
बतौली
सरगुजा के बतौली में इन दिनों आकाशीय बिजली कहर बन कर लोगों पर गिर रहे है जिससे लगातार 10 दिनों के अंदर क्षेत्र में 2 लोगों की मौत से आमजन दहशत में है । साथ ही दर्जनों पशु भी आकाशीय बिजली के कहर से अपनी जान गंवा चुके है

आपको बता दें कि रविवार को हुए बारिश और तेज गरज चमक से गिरी बिजली पहाड़ी क्षेत्र में मौत बनकर गिरी है जिससे भैंस चरा रहे लगभग 60 वर्षीय नानसाय मझवार पिता चिखला मझवार तराईडांड गोविंदपुर निवासी का मौके पर ही मौत हो गई साथ ही गोविंदपुर अमटीझरिया निवासी दिलराम के एक बैल सहित 3 बछड़ों की भी बिजली गिरने से मौत हो गई है जिससे लोग दहशत में है ।

तड़ित चालक की कमी से बतौली के ग्रामीण क्षेत्र में आकाशीय बिजली मौत बनकर गिर रहे है

आपको बता दें कि बतौली के पहाड़ी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में तड़ित चालक की कमी से लोग अपनी जान गंवा रहे है इसे अधिकारियों की अनदेखी कहे या लापरवाही जिससे बतौली क्षेत्र में तड़ित चालक के लिए ग्रामीण क्षेत्र जूझ रहे है जिससे क्षेत्र में लगातार बिजली गिरने से गोविंदपुर में ही 10 पालतू पशु की मौत हो गई है जिससे किसानों को जीवन निर्वाह के लिए भी मशक्कत करना पड़ रहा है एक तरफ खेती किसानी का समय ऊपर से असमय हल जुताई में काम आ रहे बैल की मौत से किसान भी सदमे में है ।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी बतौली जनपद सीईओ को लिख चुके है लेटर लेकिन अब तक नहीं हुई है पहल
आपको बता दें कि सीतापुर विधानसभा विधायक रामकुमार टोप्पो भी ग्रामीण क्षेत्रों में हो घटनाओं के मद्देनजर गांव गांव में तड़ित चालक लगाने की पहल की गई जिससे सीतापुर मैनपाट में इसकी पहल भी की गई लेकिन बतौली तड़ित चालक की दंश से अब तक जुझ रहा है जहां विधायक रामकुमार टोप्पो के द्वारा जनपद सीईओ के नाम लिखे लेटर का का असर आज तक बतौली जनपद सीईओ को नहीं हुआ है जिससे तड़ित चालक की कमी ग्रामीण क्षेत्रों साफ दिख रही है और लोग अपनी जान गंवा रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *