मरीज परेशान इलाज कराने लगी लंबी कतारें वीडियो वायरल
अंकित कुमार गुप्ता
बतौली
सरगुजा में बरसात के मौसम में बढ़ती मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं की खोलती पोल को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां मरीज पर्ची पकड़कर इलाज कराने कतारों में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का प्रतीक्षा में लगे रहे जहां हद तो तब हुई जब अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक डॉक्टर के सहारे पूरे विकासखंड की जिम्मेदारी सौंप दी गयी। क्या मरीजों को समुचित स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना कागजों तक ही सीमित रहेगा या जिले के जिम्मेदार अधिकारी स्वास्थ सुविधा को बेहतर बनाने अस्पताल में डॉक्टरों की पोस्टिंग कराएगा ये देखने वाली बात होगी ।
गौरतलब है कि सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पाने मरीजों को तरसते देखा गया है जहां कभी डॉक्टर की कमी ,तो एम्बुलेंश की कमी ,तो एक्सरे डॉक्टर की कमी ,तो डेंटिस्ट डॉक्टर की कमी ,तो कभी रात्रि में गंभीर अवस्था में तड़पते मरीज ,तो कही महकते बाथरूम , तो कभी घंटों डॉक्टर का इंतजार करना ,तो बाहर से दवाई ले लो कया क्या परेशानियों से जूझते मरीजों का दर्द आखिर कौन सुनेगा क्या वास्तव में स्वास्थ सुविधा सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया एक गंभीर विषय बतौली वाशियो के लिए बना हुआ है ।
सबसे हैरानी वाली बात तो यह ही कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा दुरस्त क्षेत्रों में स्वास्थ शिविर का आयोजन तो किया जा रहा है जहां पूरी टीम मौजूद रहती है लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ शिविर लगाने के फेर में पूरे विकासखंड की जिम्मेदारी संभाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक डॉक्टर के सहारे छोड़ना कितना उचित है जहां मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार खड़े होकर कर रहे है जो खुद बीमारी से ग्रसित होकर अपनी बीमारी दूर कराने अस्पताल पहुंचे है मरीजों को अपना इलाज करना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भारी पड़ रहा है जो खड़े होकर और बीमार हो रहे है मौसमी बीमारी सहित गंभीर बीमारी से जूझते मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोज पहुंच रहे है जिनका इलाज के लिए एक मात्र सहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है जिसे अब मरीजों की बढ़ती संख्या पर खुद का इलाज कराने की जरूरत पड़ रहा है क्या प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मरीजों की समस्या से अवगत होकर बेहतर स्वास्थ सुविधा का व्यवस्था करेंगे या स्वास्थ सुविधा सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगा
इस संबंध में जिला सीएमएचओ अधिकारी प्रेम सिंह मार्को ने कहा कि पूरा जिला डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है बतौली में वर्तमान में 4 डॉक्टर पदस्त है जहां अभी भी 5 डॉक्टरों की कमी है बरसात में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए बतौली बीएमओ को एक डॉक्टर और उपलब्ध कराने निर्देशित किया जाएगा ताकि बतौली वाशियो को बेहतर स्वास्थ सुविधा का लाभ मिल सके
