झमाझम बारिश के बीच कांवड महायात्रा 360 के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश,,

आज कांवड महायात्रा 360 के दसवें दिन पैदल चलते हुए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं कांवड़ियों ने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया,
आज प्रातः अंबिकापुर से जैसे ही निकले बारिश हो रही थी,,
बारिश में भीगते हुए कांवड़ियों का दल रघुनाथपुर पहुंचा ,जहां विश्राम एवं भोजन के उपरांत उन्होंने आगे की यात्रा आरम्भ की,
और बरसात के पानी में भीगते हुए सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया,,
आज कांवड़ियों का दल सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के बतौली ब्लॉक में रात्रि विश्राम करेगा ,और कल प्रातः सीतापुर के लिए निकल जाएगा,,
अभी तक 10 दिनों की पैदल कांवड यात्रा में यह दल 380 किलोमीटर की दूरी तय चुका है,जिसमें वह दिन में 35 से 45 किलोमीटर की यात्रा करते थे और रात को निश्चित स्थान पर रात्रि विश्राम करते थे,,कांवड यात्रा का अंतिम विश्राम स्थल ग्राम ख़डगाँव है जहां 3 अगस्त की रात रुकेंगे
और 4 अगस्त को चुरकी पानी शिव मंदिर में पहुंच कर जलाभिषेक कर इस यात्रा को पूर्ण किया जाएगा,,,
वही बतौली ब्लॉक में प्रवेश के साथ ही विधायक जी का भव्य स्वागत किया गया,,जिसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण के साथ आम जन भी भारी संख्या में उपस्थित थे,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *