राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रथम अधिवेशन रायपुर में संपन्न

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय प्रथम अधिवेशन, आशीर्वाद भवन, बैरन बाज़ार रायपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश के पेंशनर्स सदस्य एवं संगठन के पदाधिकारी पूरे ऊर्जा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व आई ए एस एवं विधायक नीलकंठ टेकाम तथा अनुराग ठाकुर पूर्व कलेक्टर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेन्द्र नामदेव ने किया। मुख्य अतिथि केशकाल के विधायक श्री नील कंठ टेकाम ने पेंशनरों के मुख्य समस्या मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को समाप्त कराने शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिए। अधिवेशन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी यादव ने भी संबोधित किया। संघ को मजबूती प्रदान करने वालों का भी सम्मान किया गया जिसमें संघ के प्रांतीय सचिव प्रदीप सोनी, संभागीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह, जिलाध्यक्ष मानिक चंद को भी संघ का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अधिवेशन के दूसरे सत्र में चुनाव संपन्न हुआ जिसमे सर्व सम्मति से पुनः वीरेन्द्र नामदेव को संघ का प्रांताध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय गान के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।
अधिवेशन में अंबिकापुर से प्रदीप सोनी, गुरुचरण सिंह, मानिक चंद, शेष नाथ कुशवाहा, बी सी अग्रवाल कोरिया से प्रभात सिंहा, प्रेमचन्द गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, रामेश्वर साहू, जशपुर से श्रीमती द्रोपदी यादव रमेश नंदे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *