विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में लखनपुर क्षेत्र में निकाला गया ट्रैक्टर और बाइक तिरंगा यात्रा-

“””हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा””अभियान के तहत विधायक राजेश अग्रवाल ने घरों में तिरंगा फहराया जाने क्षेत्र वासियों से कि अपील-

विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में अंबिकापुर विधानसभा के लखनपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। 13 अगस्त दिन बुधवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम से विधायक राजेश अग्रवाल ने स्वयं ट्रैक्टर वाहन चलाकर 50 से अधिक की संख्या में ट्रैक्टर और सैकड़ो बाइक के माध्यम से तिरंगा यात्रा पुलिस थाना,अंबेडकर चौक, भरतपुर, गोरता ,गणेशपुर, बिनकरा,लटोरी, तराजू, उमरोली , अंधला, कुंवरपुर , ज़ुनाडीह साप्ताहिक बाजार लखनपुर होते हुए सामुदायिक सामुदायिक भवन में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। प्रत्येक गांव में माता बहनों और ग्रामीणों के द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा किया गया। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का सैलाब उमड़ा भारत माता की जयकारे से पूरा लखनपुर क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में हर वर्ग और हर उम्र के लोगों ने जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना हर देशवासी कर रहा है। तिरंगा हमारी आज़ादी, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। हम सभी को इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। आप सभी अपने घर, ऑफिस, फैक्ट्री, कॉलोनी में तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनें। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा कि 15 अगस्त से पूर्व गांव और शहर में तिरंगा यात्राएं निकाला जाता है। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति और वीर शहीदों के सम्मान को लेकर संदेश दिया है।पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना है। देश और देश जवानों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में राकेश अग्रवाल, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू,रवि अग्रवाल, राजेंद्र जयसवाल, दिनेश गुप्ता,सत्यनारायण साहू, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, शिवराज सिंह, सुरेश जयसवाल,राहुल अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, महेश्वर राजवाड़े ,घर भवन राजवाड़े, शिवराज सिंह, लालजी पैकरा, लछमन साहू, कामेंद्र राजवाड़े, महेश्वर राजवाड़े, सुखसाय पोर्टे, चेतन राजवाड़े, यतेंद्र पाण्डेय, सुरेन्द्र साहू, घरभरन राजवाड़े, विष्णू रजवाड़े, प्रदीप गुप्ता, अमित बारी सचिन बारी, महमूद अली,,बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे तिरंगा यात्रा समापन पक्ष इस यात्रा में शामिल लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था सामुदायिक भवन लखनपुर में की गई थी।

विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा लखनपुर नगर में स्कूली बच्चों के द्वारा तिरंगा पद यात्रा निकाला गया जगह-जगह तिरंगा पदयात्रा का नगर वासियों के द्वारा स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *