सैनिक स्कूल अंबिकापुर के मेघावी छात्र करण सिंह ने JEE मेंस की परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर सरगुजा जिला को किया गौरवान्वित।

कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर ने किया सम्मानित एवं उज्जवल भविष्य की कमाना की।

पब्लिक न्यूज सरगुजा

अंबिकापुर दर्रिपारा निवासी अजय सिंह बीआरसी लुण्ड्रा के सुपुत्र एवं व्याख्याता प्रतिभा सिंह के पुत्र करण सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक अर्जित की और इनका चयन NIT सूरत कल कर्नाटक में बीटेक में हुआ है। करण सिंह प्रारंभ से ही मेघावी रहे हैं। उन्होंने 10 वी की पढ़ाई मेंड़्रकला अंबिकापुर सैनिक स्कूल से करते हैं जेईई मेंस की परीक्षा दी थी जिसमें उन्होंने शानदार सफलता हासिल करते हुए 98.5प्रतिशत अंक प्राप्त कर समूचा सरगुजा जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इनकी शानदार सफलता से समूचा परिवार अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सरगुजा जिले का नाम रोशन करने वाले करण सिंह के शानदार सफलता पर सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने उन्हें सम्मानित किया है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। करण सिंह, संचय सिंह डीएसपी कोरिया के भतीजे हैं और उनका समूचा परिवार विभिन्न पदों पर अपनी शासकीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

करण सिंह के जेईई मेंस की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए समूचे क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जाहिर की है एवं उनके सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *