लुण्ड्रा में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस  पर देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज ने फहराया।


लुण्ड्रा के इतिहास में पहली बार सामूहिक रूप से स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में समारोह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

पब्लिक न्यूज़ सरगुजा।
देश की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम ग्राउंड में क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज ने फहराया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी।
लुण्ड्रा के इतिहास में पहली बार विकासखंड स्तर पर सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया उक्त कार्यक्रम में जनपद स्तरीय सभी विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी और विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में शानदार परेड का आयोजन किया गया। अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज ने लुण्ड्रा जनपद को स्वच्छ एवं सर्वश्रेष्ठ  जनपद बनाने के लिए अपनी कार्य योजना का  खाका बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने लुण्ड्रा को जिले का सिरमौर बनाने की मनसा प्रकट की उन्होंने स्वच्छ साक्षर एवं समृद्ध जनपद के रूप में लुण्ड्रा को पहचान दिलाने अपनी वचनबद्धता दोहराई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। आकर्षक एवं भव्य परेड की प्रस्तुति देकर एनसीसी कैडेट और विद्यालय छात्र-छात्रानी देशभक्ति की भावना का जीवंत प्रस्तुति दी। स्कूली छात्र छात्राओं ने सामूहिक नृत्य नशा पान पर आधारित लघु नाटिका और महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित त्याग और बलिदान की रोमांचक प्रस्तुति से समूचा स्टेडियम ग्राउंड तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव की गरिमा में उपस्थिति रही उन्होंने भी लुण्ड्रा जनपद को विकसित जनपद के रूप में पहचान दिलाने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज,लुण्ड्रा के जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्ण पावले, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल सहित ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि सभी विभागों के विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण और स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा काफी संख्या में स्थानीय गण मान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *