ग्राम पंचायत लुण्ड्रा के दौरना, असकला सहित दर्जन भर ग्रामों में हाथी का तांडव जारी।



दर्जनों एकड़ की लह लहा रही फसलों को पहुंचा रहे नुकसान।

वन परिक्षेत्र लुण्ड्रा के दर्जन भर ग्रामों में इन दिनों हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों के द्वारा खेतों में लह लहा रही गन्ने की फसल, सब्जी, और धान को चट कर जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र के किसान सदमे में है। वन विभाग लुण्ड्रा के द्वारा लागतार मॉनिटरिग के बावजूद हाथियों का आतंक रुकने के नाम नई ले रहा है। पखवाड़े भर से डेट हाथियों के आतंक से समूचा क्षेत्र थर्राया हुआ है। किसान बरसते पानी में अपने खेतों में लह लहा रही फसलों को बचाने रत जगा कर रहे हैं। वहीं वन विभाग के द्वारा लोगों को हाथियों के नजदीक न जाने की हिदायत के बावजूद किसानों के सामने करो या मरो की स्थिति बनी हुई है। हाथियों द्वारा रौंदे गए लह लहाती फसल से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। वन विभाग का कहना है कि हाथी प्रभावित किसानों की तबाह हुई फसल का आंकलन कर उनका क्षतिपूर्ति का मुआ वजा का बजट बनाया जा रहा है। ताकि उनकी नुकसान का भरपाई की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *