अवैध मवेशी तस्कर और पशु क्रूरता के 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 04 नग मवेशी को जप्त कर तीनों आरोपियों को भेजा जेल।

सुरेश कुमार गुप्त ,

प्रधान संपादक पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

लुण्ड्रा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय पशु तस्करों पर की गई बड़ी कार्य वाही से थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुक्त कंठ से की प्रशंसा।

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लुण्ड्रा पुलिस के कसते शिकंजे से पशु तस्करों में मची हड़कंप।

घटना का विवरण इस प्रकार है लुण्ड्रा क्षेत्र में विगत कई वर्षों से उदारी निवासी बशारत अंसारी अपने सहयोगियों के साथ पशु तस्करी शामिल रहा, मगर पुलिस की सांठगांठ के कारण हर बार वह रंगे हाथ पकड़ाने के बावजूद कार्यवाही से बच जाता रहा।

लुण्ड्रा थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी अशफाक अहमद अंसारी के द्वारा पदभार ग्रहण करते ही ऐसे शातिर पशु तस्करों, माफियाओं और शातिर चोरों की कुंडली खंगालनि शुरू की गई धीरे धीरे धीरे उनका सारा कुनबा पुलिस की गिरफ्त में आने का क्रम प्रारंभ हुआ। पिछले दिनों पम्प चोर गिरोहों पर भी लुण्ड्रा पुलिस की गाज गिरी थी और गढ़बीरा के शातिर चोरों को जेल भेज कर लुण्ड्रा पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया था।

ताजा मामला 15 सितंबर को ग्राम पचायत दोरना में 04 नग मवेशी को कुछ व्यक्तियों द्वारा क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए देखा गया जिनसे ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किये जाने पर गोलमोल जवाब से ग्रामीणों को शक हुआ ग्रामीणों ने लुण्ड्रा पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और उन्हें मौके पर पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों संदेहियों ने अपना अपना नाम राहुल पिता सर्वेश्वर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम तुरियावीरा थाना लुण्ड्रा,राजकुमार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम तुरियाबीरा थाना लुण्ड्रा का होना बताये, बताये संदेहियो द्वारा उक्त मवेशियों कों उदारी थाना लण्ड्रा निवासी बसारत अंसारी कों बेचना एवं मवेशियों कों बुचड खाना झारखण्ड ले जाना बताया गया था। तत्पश्चात आरोपियों के खिलाफ थाना लुण्ड्रा में सदर धारा का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर 04 रास भैंसा आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर 04 रास भैंसा को क्रूरता पूर्वक पैदल हाकते हुए बसारत अंसारी निवासी उदारी थाना लण्ड्रा को जाकर बेचना बताये आरोपियों के निशानदेही पर मामले में शामिल आरोपी (03) बसारत अंसारी पिता गुलाम रसुल उम्र 52 वर्ष निवासी उदारी थाना लण्ड्रा कों पकड़कर पूछताछ किया गया ।आरोपी द्वारा उपरोक्त मवेशियों कों खरीद कर बुचड़ खाना ले जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लुण्ड्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई का किया स्वागत।


लुण्ड्रा क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय पशु तस्करों के खिलाफ किया गया कार्यवाही और शातिर चोरों को पकड़ने में सफल स्थानीय पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही से क्षेत्र की जनता का पुलिस कार्यवाही के प्रति भरोसा बढ़ा है आज दर्जनों लोग पुलिस थाना पहुंचे और लुण्ड्रा पुलिस टीम की पीठ थपथपाई और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना प्रभारी अशफाक अहमद को धन्यवाद दिया।

पशु तस्करों के खिलाफ किया गया कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक मानिक राम, आरक्षक शिवप्रसाद खलखो, धीरेन्द्र कुमार, इबनूल खान एवं रियाजुल खान की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *