आर टी ओ की उड़न दस्ता टीम ने बसो का विशेष चेकिंग अभियान।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

रायगढ़ अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में नियमो को ताक पर रखकर  फर्राटे भरने वाले वाहन से वसूला जुर्माना।

परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 08/05/2026 से यात्री बसों का विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न मार्गों पर यात्री बसों की गहन जांच की जा रही है। परिवहन मुख्यालय के निर्देशानुसार यात्री बसों की जांच की जा रही है जिसमें लगेज कैरियर में सामान लोड कर परिवहन करने वाले वाहनों पर की जॉच विशेष रूप से की जा रही है। इसी क्रम में अंबिकापुर रायगढ़ मार्ग पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंबिकापुर के नेतृत्व में परिवहन उड़नदस्ता की टीम द्वारा दिनांक 12/05/2026 को यात्री बसों की जांच की गई जिसमें 3 वाहन बिना फिटनेस संचालित होते पाए गए जिन्हें खाली कराकर यात्रियों को दूसरे वाहनों में भेजा गया एवम् वाहनों पर संगत धाराओं में चलानी कार्यवाही की गई, जबकि छत पर सामान लोड कर चलने वाले वाहनों पर भी संगत धारा में चलानी कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य में छत पर सामान लोड ना करने की समझाइश दी गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विनय सोनी द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी एक सप्ताह तक विभिन्न मार्गों पर यह विशेष चेकिंग जारी रहेगी, उन्होंने बस स्वामियों से छत पर सामान ना लोड करने एवम् वाहन
के पूरे कागजात अद्यतन रख नियमानुसार वाहन संचालित करने की अपील की है। उनके द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 12/05/2026 को कुल 9 वाहनों जिनमें कमी पाई गई से कुल 34500/- रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया जबकि पूर्व में दिनांक 08/05/2026 को 10 वाहनों से कुल 14000 रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *