डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे संदिग्ध व्यक्तियों/मुसाफिरो की जांच पहचान एवं निर्वासन हेतु चलाया गया सघन जांच अभियान।

  • Public news surguja, com

:- जिले मे सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, सैकड़ो किरायदारों, पान ठेला गुमटी संचालको, होटल संचालको से की गई पूछताछ।
:- बस ट्रक ट्रक संचालको के यहाँ कार्यरत चालक, कंडक्टर, क्लीनर एवं अन्य व्यवसायिक वाहनों मे कार्यरत व्यक्तियों की हुई सघन जांच, बाहरी व्यक्तियो को काम पर रखने से पूर्व जानकारी साझा करने किया गया निर्देशित।
:- बाहर प्रान्त के निवासी किरायदारों एवं विभिन्न व्यवसायरत व्यक्तियों के पहचान पत्र मौक़े पर किये गए चेक, किरायदारों को थाना मे मुसाफिरी दर्ज कराने हेतु दिए गए निर्देश।
:- जांच अभियान सम्पूर्ण जिले मे किया गया तेज, आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने पुलिस टीम को किया गया है निर्देशित।
:- सरगुजा पुलिस की अमजनों से अपील, अप्रवासियो सहित संदिग्ध व्यक्तियो, मुसाफिरो की सूचना से अवगत होने पर जानकारी करें पुलिस से साँझा, सूचक का नाम रहेगा गोपनीय।

जिले की क़ानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम समेत नियंत्रण करने की दिशा मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/चौकी छेत्रो मे बाहरी प्रांतो से आये एवं वर्तमान मे जिले मे निवासरत व्यक्तियों की जांच पहचान कर मुसाफिरी दर्ज करने एवं संदिग्धो के विरुद्ध सख़्ती से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के परिपालन मे विभिन्न थाना/चौकी पुलिस टीमो द्वारा दौरान चेकिंग अभियान किराए में निवासरत व्यक्तियों, निचली बस्तियों, अंदरूनी कालोनीयों, पान ठेला, गुमटी संचालको, होटेलों, एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों मे बाहर से आकर कार्यरत व्यक्तियों, बस ट्रक संचालको के यहाँ कार्यरत चालक, कंडक्टर, क्लीनर एवं अन्य व्यवसायिक वाहनों मे कार्यरत व्यक्तियों की जांच कर सम्बंधितो को उनका पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, मौक़े पर पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजो की जांच परख की गई, पुलिस टीम को प्राप्त पहचान पत्रों का भौतिक सत्यापन कर मकान मालिकों, व्यवसायिक संस्थानों के संचालको को कार्यरत व्यक्तियों एवं किरायदारों से संबंधित जानकारियों को थाने में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, बस ट्रकों मे कार्यरत व्यक्तियों की बारीकी से चेक की गई, इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना अंतर्गत विभिन्न होटल, ढाबा की चेकिंग कर संस्थानों मे कार्यरत व्यक्तियों की जानकारी भी प्राप्त की गई, साथ ही मकान मालिकों एवं होटल संचालको को किसी किरायदार अथवा होटल मे ठहरे व्यक्तियों के संदिग्ध आचरण पर उनकी जानकारी सरगुजा पुलिस के सम्बंधित थाने या हेल्पलाइन नंबर पर देने की सख्त समझाईस दी गई।

सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगभग 125 मकानों, व्यवसायिक संस्थानों, बस ट्रक संचालको, के यहाँ कार्यरत एवं निवासरत लगभग 450 व्यक्तियों के पहचान पत्र के आवश्यक सत्यापन किया गया, सत्यापन पश्चात आस पास के निवासरत लोगो को अपने छेत्र मे बाहरी व्यक्तियों के निवास करने की सुचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए, सरगुजा पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों अथवा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों, मुसाफिरो की पहचान हेतु सघन जांच अभियान सभी थाना/चौकी छेत्रो मे चलाया जा रहा है, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए है।

सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपके आसपास अवैध रूप से रह रहे, छिप कर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों/मुसाफिरो के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना को त्वरित रूप से सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 अथवा डायल 112 पर प्रदाय करें, जिससे सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा किया जा सके, सूचना देने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस टीम द्वारा पूर्णतः गोपनीय रखी जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *