ड्रंक एंड ड्राइव पर सरगुजा पुलिस का शिकंजा, 4 वाहन चालकों पर 40,000 रुपये का जुर्माना ।

Public news surguja, com।
आशीष कुमार बतौली
सरगुजा,

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात शाखा और थाना बतौली की टीम ने ड्रंक एंड ड्राइव के 4 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 40,000 रुपये का अर्थदंड वसूला।

चारों मामले:

1. स्कूटी क्रमांक CG/15/CP/8361 – चालक सौरभ आत्मज संदीप गर्ग (22 वर्ष), अग्रसेन वार्ड अंबिकापुर – ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीकर वाहन चलाते मिला।

2. स्कूटी क्रमांक CG/30/F/2291 – चालक चंद्र प्रकाश गुप्ता (42 वर्ष), जिला बलरामपुर।

3. मोटरसाइकिल क्रमांक CG/16/CR/4633 – चालक लाल अवधेश आत्मज गरजू प्रसाद, लक्ष्मणगढ़, थाना उदयपुर।

4. मोटरसाइकिल क्रमांक CG/15/CD/8060 – चालक अखिलेश्वर सिंह (29 वर्ष), चिरगा, बतौली – थाना बतौली पुलिस ने पकड़ा।

सभी वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने प्रत्येक को 10,000 रुपये, कुल 40,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *