नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के समीप बस और इनोवा में भिड़ंत इनोवा सवार एक महिला की मौत 7 लोग हुए घायल

Public news surguja, com

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 130 स्थित रजवाड़ा ढाबा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में इनोवा सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 5व 6 अगस्त की दरमियानी रात लगभग 1:00 बजे जजगा ढाबा के समीप रायपुर की और से आ रही इनोवा क्रिस्टा कार को व अंबिकापुर की ओर से आ रहे पॉपुलर बस ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार की इनोवा क्रिस्टा पीछे टैंकर से जा टकराई इनोवा सवार एक महिला की मौत हो गई वही साथ अन्य लोग घायल हो गए। रायपुर से लौट रहे लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी वहां रुके और पुलिस और एंबुलेंस की सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा में सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतिका का नाम दिलीप कुमारी तिग्गा पति आसान लाल तिग्गा थाना लुण्ड्रा निवासी बताया जा रहा है। बिलासपुर जिले में अंतिम संस्कार कार्यक्रम मैं शामिल होकर इनोवा क्रिस्टा क्रमांकसीजी 15 ED 9050 मैं सवार होकर सब्जी कहां हैअपने गृह ग्राम लौटने के दौरान जग्गा राजवाड़े ढाबा के समीप पॉपुलर बसक्रमांक सीजी 15 DM 0186 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इनोवा कर को जोरदार होकर मार दी कल में सवार सात लोग घायल हो गए वहीं दिलीप कुमारी तिग्गा की गंभीर चोट लगने से मौत हो गएभीषण सड़क हादसा हो गया। घटना के बाद से परिवार जनों में शोक का माहौल व्याप्त है वहीं सुशील तिग्गा पिता आसान तिग्गा उम्र 26 वर्ष रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस धारा 194 BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच में ड्यूटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *