बैंक से पैसा निकाल घर लौट रहे युवती से नकाबपोशों ने 38000 लूटे, लुट के दौरान चलती स्कूटी से युवती सड़क पर गिरकर हुई घायल।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ जिला सहकारी बैंक से धान विक्रय का बोनस पैसा निकालकर अपने बाबा और भाई के साथ स्कूटी में घर लौट रही युवती के साथ बाइक सवार नकाबपोशों ने नगद राशि सहित दस्तावेज और मोबाइल लूट मौके से फरार हो गए।इस दौरान चलती स्कूटी से युवती सड़क पर गिरकर घायल हो गई जिससे युवती को काफ़ी चोंटे आई हैं। लूट की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।जानकारी के अनुसार 17 जून दिन बुधवार की दोपहर लगभग 12.45 बजे सविता सिंह पिता सुखदेव सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम अमलभिट्ठी महादेवपारा निवासी अपने भाई आशीष सिंह अपने बाबा आनंदी राम सिंह के साथ जिला सहकारी बैंक से धान बोनस का 38000 निकालकर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग में लखनपुर चंदनई नदी किनारे स्थित अटल परिसर चौक के पास अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार पीछे से आकर युवती के हाथों से पैसे से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। थैला के अंदर युवती का मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी थे। इस छीना झपटी में स्कूटी सवार युवती को भी काफ़ी चोंटे आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले में सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की खोज करने में लगी हुई है। लखनपुर जिला सहकारी बैंक से पैसा निकाले वाले भोले भाले ग्रामीणों को बाइकसवार नकाबपोश निशाना बनाते है। पूर्व में ऐसी कोई घटनाएं सामने आ चुकी है। अब देखना ये होगा की पुलिस को कब तक आरोपियों का कोई सुराग मिल पाता है और कितनी जल्दी पुलिस आरोपियों का पता लगा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *