ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन अभियान पहुंचा अंबिकापुर।

Public news surguja, com
26 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक चल रहा पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज अंबिकापुर में भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराज टी एस सिंह देव जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत अधिकारी विनय अग्रवाल जी, माउंट आबू से आए ब्रह्मा कुमार पीयूष भाई, ओंकार भाई, पानीपत से आई ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, ब्रह्माकुमारी तारीका दीदी, ब्रह्माकुमारी माधुरी दीदी एवं अंबिकापुर ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अतिथियों का स्वागत पौधे देकर एवं बैच लगाकर किया गया एवं विद्या दीदी ने अपने शब्द सुमन से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
टीएस सिंह देव ने ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं इस संस्था को करीब से जाना है। यहां आने से मुझे बहुत सुखद स्थिति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि आज हम परिवार की स्थितियों को बढ़ाने की खोज एवं पहल में अनजाने में ही प्रकृति को असंतुलित कर दिया है और उस स्थिति से बचने के लिए अपने मन के पर्यावरण को शुद्ध नहीं किया तो हमारे ही सोच की प्रकृति से जो हालात बदलते हैं उसको नहीं रोक पाएंगे। इसलिए हमें सचेत हो जाना चाहिए।अपने मन में नियंत्रण सरलता से ही पा सकते हैं और इसका प्रभाव बहुत व्यापक है।
भ्राता हरमिंदर सिंह टिन्नी जी ने पीयूष भाई की प्रेरणाओं से प्रभावित होकर विश्वास दिलाया कि आपकी प्रेरणाओं को हम जरूर अमल में लायेगे। हमारा देश जो सोने की चिड़िया थी आज वह गुम हो गई है।उन्होंने कहा हम उस दिशा में चलेंगे जिस दिशा में हमारा राज्य समृद्ध हो, देश समृद्ध हो व विश्व के अन्य देश हमें सम्मान के साथ देखें।
दिल्ली से आए हुए
बीके पीयूष भाई ने कहा की हमें हर हाल में खुश रहना है इस बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि प्रकृति शब्द के दो अर्थ हैं एक्सटर्नल और इंटरनल। कोई भी तूफान पहले हमारे अंदर आता है इसके बाद बाहर आता है अगर पर्यावरण की रक्षा करनी है तो इसकी शुरुआत हमें स्वयं से करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमें जल्दी सोना चाहिए और जल्दी उठना चाहिए, उठकर इनर नेटखोलना चाहिए अर्थात अपने अंदर देखना चाहिए और सकारात्मक विचार करना चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टिक से हमें मुक्त रहना है और धरती मां की हर हाल में रक्षा करना है।
माउंट आबू से पधारे ओंकार भाई ने पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन अभियान का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा की जीवन में कोई आपदा आ जाए उसके लिए तैयार रहे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की साइंटिस्ट, इंजीनियर और आर्किटेक्ट विंग द्वारा इस साल कई अभियान निकाले गए है। जिसमें से एक अभियान, छत्तीसगढ़ में भी निकाला गया है, जिसका शुभारंभ रायपुर के ब्रह्माकुमारीज संस्था में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जी द्वारा उद्घाटन कर किया गया। जो 26 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगा। जिसका उद्देश्य है लोगों में पर्यावरण की संभाल करने हेतु जागृति पैदा करना।क्योंकि प्रकृति का बैलेंस बिगड़ गया है, आज हम विकास के नाम पर विनाश की ओर आगे बढ़ रहे हैं इसके संतुलन के लिए एक्सटर्नल पॉल्यूशन से पहले इंटरनल पॉल्यूशन को ठीक करना है। इसके लिए सकारात्मक सोच बहुत आवश्यक है।
पानीपत से आयी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने बताया कि राजयोग अर्थात राजी रहना है और राजी करना है, राज योग आत्मा और परमात्मा का मिलन है हमें मन को सशक्त बनाने के लिए हर परिस्थिति का शुक्रिया करना चाहिए जो मिला है वह पर्याप्त है, हमें सबकी विशेषताओं को देखते हुए हर हाल में खुश रहना है उन्होंने कामेन्टी् के माध्यम से राजयोग की अनुभूती करायी। ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात स्लोगन, प्रसाद एवं ईश्वरी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। मणिकर्णिका और अदिति के द्वारा स्वागत डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी शिल्पा पांडे, मंगल पांडे, वंदना दत्ता, आर्ट ऑफ़ लिविंग के संचालक अजय तिवारी , सुधीर पांडे एवं शहर की गणमान्य लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम अंबिकापुर शहर के साईं बाबा कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं साइंस कॉलेज एवं बिश्रामपुर एसईसीएल में भी कराया गया। बीके तरीका बहन के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *