ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का बड़ा बयान,फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित पक्ष के साथ खड़ी है कांग्रेस पार्टी,अगर कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी प्रदर्शन ।




कुछ दिनों पूर्व लखनपुर विकासखंड के ग्राम चाँदो में आदिवासी मस्त राम मझवार के ३ एकड़ ज़मीन के फर्जी तरीके से रजिस्ट्री मामले में लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है जहाँ ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने साफ़ तौर पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित पक्ष के साथ है तथा हर संभव प्रयास कांग्रेस पार्टी के द्वारा पीड़ित के लिए किया जाएगा। सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है लगातार शासकीय ज़मीन अधिग्रहण,फर्जी ख़रीद बिक्री सहित ज़मीन संबंधी कई मामले मीडिया के माध्यम से लगातार सामने आ रहे हैं।राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल पूछने पर सिंहदेव ने कहा की अगर इन मामलो में राजस्व के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका है तो उन्हें तुरंत बदला जाना चाहिए या फिर उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने प्रतिक्रिया में यह बात भी सुनिश्चित की अगर चांदो ग्राम के पीड़ित व्यक्ति के मामले में कलेक्टर सरगुजा या पुलिस प्रशासन कोई पहल नहीं करते हैं तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी और पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाने तक अपना उग्र प्रदर्शन जारी रखेगी।
विदित हो कि जनवरी माह में मस्त राम पट्टे की भूमि को जमीन दलाल कयामुद्दीन अंसारी 1एकड़ का सौदा कर  पंकज लकड़ा और उसकी पत्नी नेहा लकड़ा के साथ मिलकर 1एकड़ की जगह तीन एकड़ जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली और पीड़ित को 1लाख रुपए दिए गए ग्रामीण को जानकारी होने पर कलेक्टर, सरगुजा रेंज आईजी,पुलिस अधीक्षक शिकायत का न्याय की गुहार लगाई। परंतु कोई महावीर जाने के बाद भी ग्रामीण को न्याय नहीं मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *