मैनपाट में भीषड़ सड़क हादसा दो बाईक आपस में भिड़े 3 युवकों की मौत

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
आशीष कुमार गुप्ता
बतौली (सरगुजा)
छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में शुक्रवार रात 8 बजे तेज रफ़्तार प्लेटिना बाईक व पल्सर बाइक सवारों के बीच आमने सामने टक्कर में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर युवक जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया इस हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है ।

आपको बता दें कि सरगुजा के मैनपाट के कमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर से बिजलहवा मार्ग में शुक्रवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार दो बाईक सवार के बीच आमने सामने टक्कर हो गई इस भीषड़ हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गए जबकि तीसरा गंभीर युवक को नर्मदापुर अस्पताल से जिला अस्पताल रिफर किया गया था जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई है

घटना के बारे बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर चोरकीडीह निवासी अर्जुन विश्वकर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष अपने सुसराल बरीमा जा रहा था जो सामने से आ रहे बाइक सवार वंदना निवासी गुड्डू माझी पिता धनाराम उम्र 18 वर्ष,अपने साथी सीतापुर निवासी विफन राम 32 वर्ष के साथ आमने सामने भिड़ंत हो गया ये दोनों सवार वंदना घर आ रहे थे जहां मौके पर ही अर्जुन विश्वकर्मा व गुड्डू माझी का मौत हो गया था जबकि गंभीर रूप से घायल विफन राम को जिला अस्पताल रिफर किया गया जहां उसकी भी मौत हो गई इस हादसे में दोनों बाईक के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे की जानकारी होने पर घटना स्थल देखने गए बिजलहवा निवासी रामायण चौधरी 50 वर्ष घर वापसी के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए जिन्हें भी जिला अस्पताल रिफर किया गया है
इस सड़क हादसे के तीनों युवकों के परिवारों में शोक का माहौल है फिलहाल कमलेश्वर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *