सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक।

Public news surguja, com

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम मैदान में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या अंबिकापुर की छात्राओं ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके कारण व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में बताया गया कि नशे की आदत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि इससे पारिवारिक संबंधों में तनाव, आर्थिक परेशानियां और सामाजिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *