छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार।

Public news surguja, com

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही।
विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम।
विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बेल्ट, पत्थर, डंडा एवं स्कूटी किया गया जप्त।

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 11/06/26 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 10/6/26 को रात करीब 10/30 बजे प्रार्थिया अपने भाई के साथ स्कूटी मे गाँधी चौक की ओर जा रही थी, इसी दौरान मिशन अस्पताल के पास पहुंचने पर अतुल ताम्रकार पीड़िता एवं उसके भाई का रास्ता रोककर गलत नियत से पीड़िता से छेडछाड कर लज्जा भंग किया एवं मौक़े पर पीड़िता के भाई के द्वारा रोक टोक करने एवं मना करने पर अतुल ताम्रकार, अपने साथी रोहित केडिया एवं अन्य साथी के साथ मिलकर पीड़िता के भाई को गाली गलौज कर हाथ मुक्का, बांस के डण्डा, पत्थर एवं बेल्ट से मारपीट किये है, मामले मे पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 394/26 धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 126(2), 74, 75(2), 78 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को आरोपियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल 05 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 07 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ किया गया जो 05 विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपियों द्वारा अपना नाम (06) अतुल ताम्रकार आत्मज बिरजू ताम्रकार उम्र 21 वर्ष साकिन केदारपुर अंबिकापुर (07) रोहित केडिया आत्मज बसंत केडिया उम्र 22 वर्ष साकिन केदारपुर अंबिकापुर का होना बताये, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बेल्ट, डंडा, पत्थर एवं स्कूटी जप्त किया गया है, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 05 विधि से संघर्षरत बालको को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश जाता है एवं शेष 02 बालिग़ आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक अमित विश्वकर्मा, नितिन सिन्हा, दीपक दास, साइबर सेल से साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक अनुज जायसवाल, अशोक यादव, अमन केरकेट्टा, सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *