पोकसरी में बुजुर्ग की हत्या से मचा हड़कंप शनिवार देर रात्रि देवगुड़ी में पूजा करने के दौरान हुई हत्या ।

हत्यारों की तलाश में जुटी बतौली पुलिस

आशीष कुमार
बतौली( सरगुजा)

सरगुजा के बतौली थाना क्षेत्र में देर रात्रि पोकसरी के देवगुड़ी में हत्या से दहशत का माहौल है जहां हत्या की राज जानने बतौली पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट विवेचना में लगी हुई है ।

अपने बेटे के साथ मामाघर गए संतलाल की मौत
आपको बता दें बतौली थाना अंतर्गत पोकसरी निवासी संतलाल उर्फ बिरहा पिता भगवान जाति कंवर उम्र लगभग 55 वर्ष की गांव के बंधवाटिकरा स्थित देवगुड़ी में खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया जो पीपल वृक्ष के नीचे झुके हुए अवस्था में सिर के बल शव पड़ा हुआ है जिससे संभवतः लकड़ी या किसी वजन दार वस्तु से सिर पर वार किया गया है जिससे मौके पर ही अचेत होकर बुजुर्ग की मौत हो गई है ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच हत्या की जांच में लगी हुई है

मृतक शनिवार शाम अपने बेटे दिनेश के साथ ग्राम कुनकुरी अपने मामा जीवननाथ के यहां गया हुआ था जहां बेटा दिनेश कुनकुरी में हो रहे शादी देखने में मशगूल था वहीं मृतक अपने घर पोकसरी आ गया जहां देवगुड़ी में उसकी हत्या हो गई जहां दिनेश को रविवार सवेरे घटना की सूचना मिलने पर पोकसरी पहुंचा।

घर खुला व कोठा में बंधे भैंसा गायब तो मृतक चावल मुर्गी लेकर पहुंचा रात्रि में पहुंचा देवगुड़ी और खुद का हो गया हत्या
आपको बता दें कि मृतक के बड़े भाई बिंद्रराम उसकी पत्नी लग्नकुवर ने बताया कि संतलाल देर रात्रि 1 बजे घर आया जो देखा कि घर खुला हुआ है और कोठा में बंधे एक जोड़ी भैंसा गायब है जिससे लेकर चिंतित हो गया फिर अकेले ही घर से मुर्गी व चावल लेकर बांधवाटिकरा स्थित देवगुड़ी में पूजा करने चला गया जहां उसकी हत्या कर दी गई । इन दोनों व परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक के आने से पहले रात्रि 12 बजे करीब बाईक में सवार 3 युवक मृतक का नाम लेकर चिल्ला रहे थे जो मृतक के भैंसा को भी ले गए हम लोग डर से घर से नहीं निकले जिसके बाद मृतक घर के स्थिति देख भैंसा गायब होने पर देवगुड़ी विनती करने गया था

शुक्रवार को हुआ था गांव के युवक से विवाद
आपको बता दें कि मृतक के बेटे के दोस्त पोकसरी निवासी युवक जानचंद पिता रघन मृतक के बड़े भाई के यहां सवेरे 5 बजे आंगन में बैठकर 2 दोस्तों के संग शराब पी रहा था जहां मृतक संतलाल आकर जानचंद को किसका किसका कर्ज खाए हो बोला तो जानचंद शराब के नशे में संतलाल को 3 -4 थप्पड़ मारा जिससे आक्रोशित संतलाल भी युवक को टांगी के बेत से मारा जहां युवक बेहोस ही गया फिर संतलाल पैदल ही घटना की जानकारी देने बतौली थाना निकल पड़ा लेकिन कुनकुरी मामा घर घुसने व घटना बताने पर थाना नहीं गया और घर वापस आ गया और आज संतलाल की मौत से मामला संदेहास्पद हो गया है ।

घटना स्थल की जांच में जुटी फॉरेंसिक एक्सपर्ट व पुलिस को हत्या में मिले कई सुराग
आपको बता दें कि मामले की जानकारी होने पर थाना प्रभारी विवेक सेंगर की निर्देश पर थाना से एस आई आभास मिंज, राकेश कुमार,राजेश मौके पर तत्काल पहुंचे जबकि फॉरेंसिक एक्सपर्ट से डॉ बृजेश कुमार नागवंशी , आकाश कन्नौज टिम संग जांच में जुटे हुए है जहां शव के समीप सरई का गेड़ा, डंडा,मोबाइल ,टांगी बरामद किया गया है जिससे हत्यारे को जल्द ही पकड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी।
जबकि गांव में हुए हत्या से लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *