लखनपुर पीएम श्री सेजस विद्यालय में थाना प्रभारी ने यातायात, नवीन क़ानून एवं साइबर जागरूकता की दी जानकारी।

Public news surguja, com

कार्यक्रम का उद्देश्य नाबालिगो छात्र छात्राओं की सड़को पर सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं नाबालिगो को सड़क दुर्घटनाओ से बचाना है।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा निर्देशन मे नाबालिगो को सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान करने एवं सड़क दुर्घटनाओ से बचाने हेतु पुलिस टीम को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर छात्र छात्राओं को यातायात नियमो, नवीन क़ानून एवं साइबर अपराध से सम्बंधित जानकारी साझा करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम मे 29 जुलाई दिन बुधवार को लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई के द्वारा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया।

थाना प्रभारी ने उपस्थित विद्यार्थियों को बिना लाइसेंस एवं बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी, सड़क सुरक्षा के महत्व को बताकर यातायात के नियमो का पालन करने की जानकारी दी गई, समझाईस के पश्चात भी वाहन लेकर स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राओं के परिजनों को बुलकर कॉउंसलिंग करने की जानकारी भी साझा की गई, छात्र छात्राओं को नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बता कर जागरूक किया गया, महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पाक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे मे विस्तार से बताकर जागरूक किया गया, छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे में बताकर विस्तार से चर्चा की गई, बाहरी अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेनदेन मे सतर्कता बरतने की विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान सहायक उप निरीक्षक परशुराम पैकरा, प्रशिक्षु सहायक उप निरीक्षक हर्ष कुमार,आरक्षक कुश सोनी, अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *