

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
आशीष कुमार
बतौली( सरगुजा)
सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 गढ़ियाबहरी सेदम बिमल मोहन फ्यूल के समीप मुख्य सड़क में खड़ी कोयला लोड ट्रक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई ।
आपको बता दें कि बतौली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बिमल मोहन फ्यूल के समीप मंगलवार रात्रि 11.30 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5090 के तैयार फटने से ड्राइवर संजय यादव ट्रक को सड़क में खड़ी कर बिना पार्किंग लाईट जलाए चक्का चेंज कर रहा था तभी एच एफ डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएम 3643 में सवार युवक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।20 वर्षीय युवक मोहन बोर्जे पिता नरेश बोर्जे लखनपुर गुफाखार केदमा निवासी है जो अम्बिकापुर में मजदूरी करता है जिसका विवाह हाल ही में मैनपाट के वंदना निवासी युवती से तय हुआ था जो अंबिकापुर से वंदना जा रहा था और हादसा का शिकार हो गया ।
यातायात की अवहेलना से हुआ हादसा
आपको बता दें कि कोयला लोड ट्रक के ड्राइवर द्वारा ट्रक को सड़क में खड़ा किया गया था जिसमें यातयात नियमों की खुलेआम अवहेलना की गई ट्रक के पिछले हिस्से में सांकेतिक चिन्ह भी नहीं थी साथ ही पार्किंग लाईट भी नहीं जलाया गया था जो दुर्घटना का कारण बना जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई ट्रक अमगांव से कोयला लोड कर उड़ीसा ले जाया जा रहा था शासन के निर्देशों का खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए ट्रक सरपट दौड़ रही है जिससे आय दिन बतौली क्षेत्र में लोगों की जान जा रही है
