बतौली के कद्दावर भाजपा नेता बने जशपुर किसान मोर्चा प्रभारी।

Public news surguja, com।
आशीष कुमार
बतौली सरगुजा

सरगुजा के बतौली नगर के कद्दावर भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा के मखाना उत्पाद एवं फसल चक्र प्रकल्प के सहसंयोजक अशोक कुमार गुप्ता को भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी जिला जशपुर का बनाया गया है जिससे समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है ।

आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सहमति से पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है जहां बतौली भाजपा के मिलनसार व कद्दावर नेता एवं पार्टी में अनेक दायित्वों का सफलता से निर्वहन कर चुके अशोक कुमार गुप्ता को जिला जशपुर का किसान मोर्चा जिला प्रभारी बनाया गया है जहां सह प्रभारी के रूप में इज़ी.सोमनाथ सिंह को बनाया गया है
जशपुर किसान मोर्चा के जिला प्रभारी बनने पर अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के व्यापक हितों के लिए चलाए जा रहे अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों का सर्वागीण विकास हो रहा है।
अशोक गुप्ता ने किसान मोर्चा जिला जशपुर के जिला प्रभारी का दायित्व दिए जाने पर भाजपा प्रांतीय संगठन एवं भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के यशस्वी अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *