



पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
लुण्ड्रा विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शाला खालपोड़ी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्प एवं मिठाई देकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य निष्पादित किए जाने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रयास किए जाने के लिए विद्यालय में उपयुक्त माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा सोनी (जनपद सदस्य/बीडीसी) थीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरपंच सुरेश पावले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता, सीएसी अरविन्द राठौर (लुण्ड्रा) तथा प्रभारी प्राचार्य अनिल तिग्गा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज, जयराम बड़ा, जगदीश देवांगन, नरोत्तम विश्वास, सुशील तिग्गा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। उन्होंने शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया तथा अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रवेश उत्सव का यह आयोजन बच्चों, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार रहा।
