

आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)
सरगुजा में गौ तस्करों द्वारा लगातार गौ वंश की तस्करी खुलेआम की जा रही है पुलिस प्रशासन की अनदेखी का परिणाम स्वरूप गौ तस्कर बुलंद हौसलों के साथ वाहनों में गाय बैल ठुस ठुस कर बूचड़खाना ले जा रहे है जहां बतौली में दो दिनों में ग्रामीणों द्वारा पिकअप व स्कॉर्पियो को पकड़ पुलिस को सौंपा गया है।
आपको बता दें कि शनिवार को अल सुबह बतौली के चेऊरपानी टीरंग रास्ते में गौ वंश से भरे पिकअप चालक बूचड़खाना ले जा रहा था जहां पिकअप क्रमांक जे एच 01 एफ एक्स 4982 का टायर पंचर हो गया जिससे चालक वाहन को खड़ी कर फरार हो गया ग्रामीणों द्वारा 112 पुलिस को सूचना देकर तिरपाल हटाया तो 11 गाय बछड़ा रस्सियों से बांधकर ठुस ठुस कर भरा हुआ था जिसे 112 पुलिस जितेन्द्र सिंह के समक्ष ग्रामीण सुरेश पैकरा,संजीत, भोठन,गणेश,के द्वारा रस्सियों को खोलकर गाय बछड़ा को नीचे उतारा गया जिससे 3 गाय मौके से भाग खड़े हुए वही पिकअप वाहन में ही रस्सी गाय के गले में फंसे होने से 2 की मौत हो गई थी 6 गाय बछड़ा को सुरक्षित पाए गए जिसका वेटनरी डाक्टरों से उपचार भी कराया गया है । पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए वाहन स्वामी व चालक की जांच पड़ताल कर रही है व पिकअप को जप्त कर थाने लाई गई है ।
शनिवार देर रात्रि बतौली चौक में स्कॉर्पियो पकड़ाया
आपको बता दें कि शनिवार को सुबह पिकअप से 11 गाय बछड़ा बरामद कर आगे की करवाई पुलिस कर ही रहा था तभी देर रात्रि ग्रामीण जनों के सहयोग से स्कॉर्पियो में 1 गाय को बांधकर ले जाया जा रहा था जिसे अंबिकापुर के भाइयों द्वारा बतौली में पकड़ा गया जहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए स्कॉर्पियो में 3 युवक भाग खड़े हुए पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो जप्त कर वाहन ने लगे झारखंड नंबर व वाहन के अंदर रखे उड़ीसा नंबर के जांच में जुटी हुई है ।
बतौली में खराब होने पर ही अब तक 5 वाहन पकड़ाए है
आपको बता दें कि बतौली में गौ वंश से भरे वाहन के खराब होने पर ही पकड़ाया है जिसमें 3 पिकअप 1 बुलेरो व एक स्कॉर्पियो वाहन है लेकिन सरगुजा पुलिस की सुस्त कार्य प्रणाली से खुलेआम पशु क्रूरता अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए तस्करों द्वारा लगातार तस्करी किया जा रहा है जिन्हें झारखंड के बूचड़खाना ले जाया जा रहा है जो सरगुजा वाशियो के लिए चिंता का विषय बना हुआ है ।
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कांतिप्रकाशपुर से 1 महीने में 50 से ऊपर गाय बछड़ों की तस्करी
तस्करों द्वारा घरों में बंधे गाय बछड़ा सहित सड़क में लावारिस हालत में बैठे लगभग 50 गाय बछड़ों को पिकअप व स्कॉर्पियो में भरकर तस्करी किया जा चुका है 1 दो ग्रामीण जनों द्वारा देखने के बाद भी डर से घर से निकले नहीं।ना ही अब तक शिकायत की गई है ।
क्या सरगुजा में होती रहेगी तस्करी या करवाई करने की आश्वासन ही देंगे पुलिस विभाग
आपको बता दें कि अब तक बतौली में 5 वाहनों को खराब होने पर पकड़ा गया है वो भी ग्रामीणों की सजगता के साथ गौ वंश को तस्करों के चंगुल से आजाद कराया गया है लेकिन क्या पुलिस विभाग गौ वंश के पकड़े जाने पर ही करवाई करने का आश्वासन देता है या पकड़े गए वाहनों के स्वामियों की गिरफ्तारी कब होगी या इन दबंग तस्करों पर वैधानिक करवाई कब होगी एक गंभीर विषय बना हुआ है जहां पुलिस विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली को दर्शाता है
