
Public news surguja, com।
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
विधि से संघर्षरत बालको द्वारा नाबालिग बालक से की गई थी मारपीट।
विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से 01 बुलेट मोटरसाइकिल किया गया जब्त।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के एक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत थाना गांधीनगर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है।
मामले में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी की पीड़ित अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान बुलेट मोटरसायकल चलाने की बात कों लेकर उपरोक्त युवकों से वाद विवाद हुआ। जो युवकों द्वारा गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को नमनाकला पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड की ओर ले जाया गया, जहाँ उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित को बचाने आए उसके साथी के साथ भी मारपीट की गई है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 679/26 धारा 137(2), 138, 191 (2), 126, 296, 351(3), 115(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है एवं विधि से संघर्षरत बालको के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती है की इस प्रकार की किसी भी असामाजिक गतिविधि देखे जाने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम थाना/चौकी पुलिस को दें। सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
