

Public news surguja, com।
अजीत वसंत को उक्त समस्याओं को बताने लगभग 10 किलोमीटर या पैदल मार्च ।
इस दरमियान नाबालिक छात्राएं रोती बिलखती हुई नजर आई । 29 जुलाई दिन बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे 43 अंबिकापुर रायगढ़ मार्ग रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप स्कूली छात्राओं की लंबी कतार लोगों के लिए कौतूहल व असमंजस का विषय बना रहा । जहां तीन दर्जन से अधिक स्कूलई छात्रएं प्रभात कन्या छात्रवास राय रघुनाथपुर में हॉस्टल की व्यवस्थाओं व दुरव्यवहार से टांग आकर हॉस्टल अधीक्षक को नीलंबित करने की मांग को लेकर पैदल मार्च करते हुए अंबिकापुर कलेक्टर ऑफिस सरगुजा कलेक्टर से मूलाकत करने कूच करते हुए नजर आये । जब इसकी जानकारी प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर के विद्यालय प्रबंधन, प्रभात कन्या छात्रावास राई रघुनाथपुर को प्राप्त हुई तो प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा,जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को दी गई । लालमाटी चेन्द्रा लुचकि घाट के समीप सभी स्कूली छात्राओं को समझाइश देते हुए उनके समस्त मांगों को पूरा करने की बात कहते हुवे प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर विद्यालयीन प्रांगण में लाया गया । जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा डॉक्टर दिनेश झा,विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा मनीष कुमार,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा जय प्रकाश गुप्ता,संकुल प्रचार शा उ मा विद्यालय रघुनाथपुर के प्रिंसिपल प्रतिमा टोपनो,संकुल समन्वयक दीपक जायसवाल,नायब तहसीलदार मोईनुद्दीन खान जनपद सी ई ओ लुंड्रा अनिल सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा देवनारायण यादव जनपद उपाध्यक्ष लुंड्रा श्रीमती कंचन जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंड्रा सतीश जायसवाल द्वारा सभी हॉस्टल की छात्राओं से उनकी समस्याएं सुनी गई और उन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की बात कही गई । छात्राओं द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को बताया गया कि खाना बनाने का बर्तन गंज,ढंका आदि उन्हें ही साफ करना पड़ता है,मेनू चार्ट के हिसाब से कभी खाना नहीं बनता है,उनके सोने की व्यवस्था सही नहीं है,स्टडी रूम का लाइट रात को जल्दी बंद कर दिया जाता है जिस कारण वे पढ़ नहीं पाते है । स्टडी रूम अलग से बनाने,शयन कक्ष में एक मात्र पंखा होने,खेल ग्राउंड में पशुओं को बांधे जाने से वे खेल न पाने,खाना खाने का सेड न होने जैसी अनेक समस्याओं से जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को अवगत कराया गया । जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा द्वारा छात्राओं की समस्त मांगों को त्वरित निराकरण करने की बात कही गई । जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा द्वारा प्रतिदिन टेलीविजन के माध्यम से खबर देखने हेतु 1 घंटा सुबह व 1 घंटा शाम दिए जाने की बात कही गई ।
