

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने चार करोड़ 78लाख रूपये की लागत से बनने वाली तीन बहुप्रतीक्षित मार्ग के निर्माण की रखी आधार शिला।
पब्लिक न्यूज सरगुजा रघुनाथपुर।
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरी करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के तहत ग्राम पंचायत पुराकेला के कड़मड़ाड होते हुए गंगापुर को जोड़ने वाली सड़क, ग्राम पंचायत कोट के माझा पारा से ऊंचडीह सीमा तक और असकला के आमपारा खास तक की महत्वपूर्ण सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया और विभागीय अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश दिए। प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा के द्वारा तीन प्रमुख सड़कों का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पुजन कीया गया।ग्राम पंचायत पुरकेला से कदंम डाड तक भूमि पूजन लागत 1 करोड़ 75 लाख ग्राम पंचायत कोट माझापारा से ऊंचडीह सीमा तक सीमा तक लागत 1 करोड़ 10 लाख ग्राम पंचायत असकला से आमापारा-खास तक लागत 1 करोड़ 92 लाख।
विधायक ने राम-राम जय श्री राम जय कारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने ओजस्वी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज लुण्ड्रा की धरती पर विकास का एक और अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों और ग्रामीणों से मिलजुल कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया और उसकी सुरक्षा का दायित्व भी उन्हें ही सौंपा। क्षेत्रीय विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों सहित क्षेत्र वासियों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन मौके पर संबंधित अधिकारी को दूरभाष से उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। उनके साथ लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल महेन्द्र सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा दिलीप प्रजापति महामंत्री अभिषेक पावले युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चोपड़ा श्रीमती रिना मिंज जनपद सदस्य सुदामा यादव जागेश्वर पैकरा कुंजबिहारी पैकरा तेजधारी यादव अरविन्द गुप्ता रामफल बसंत खाखा सरपंच श्रीमती पिकी कूजूर सरपंच लखेश्वर सरपंच भानु प्रताप सरपंच श्रीमती अमलीया कूजुर सरपंच जीतु राम जी श्री नितेश गुप्ता एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे*
