बतौली ब्रेकिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 64 शिक्षक शिक्षिका सम्मानित 8 सेवानिवृतों का भी सम्मान।

Public news surguja, com
आशीष कुमार
बतौली/सरगुजा

सरगुजा के बतौली विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सेवानिवृतो का सम्मान समारोह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शांतिपारा बतौली के मीटिंग हाल में आयोजित किया गया इस दौरान कुल 72 शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

आपको बता दें कि बतौली विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शांतिपारा बतौली के मीटिंग हाल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद चंद्र मेषपाल, एबीओ इंदु तिर्की व प्रिंसीपल राजेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां स्कूल केंद्र के प्रभारी सहित समन्वयंको द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालक किया गया । इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र व शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया जबकि सेवा निवृत शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मेषपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए संवेदनशीलता के साथ परस्पर सहयोग करते हुए उपलब्धि पूर्ण करने की बात कही । वही व्याख्याता प्रियंका द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि अपने दायित्वों को समर्पण के साथ रहकर कार्य करने कहा जैसे सैनिकों बॉडर्र पर रहकर ड्यूटी करते है उसी तरह हमें सक्रिय होकर अपनी सेवाएं देनी चाहिए ।

एबीओ इंदु तिर्की द्वारा की बनाई टिम साहसी रूपा के द्वारा सुमधुर स्वागत गीत के साथ प्रेरणादायी नृत्य प्रस्तुत किया गया।इस दौरान प्राचार्य राजेश गुप्ता , बीपीओ उमेश गुप्ता ने भी समारोह में संबोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *