सुर-संगीत संघ ने दी किशोर कुमार को सुरमई श्रद्धांजलि ।

Public news surguja, com

नए युवा कलाकारों को अवसर देना संस्था की सराहनीय पहल- मंजूषा भगत

अंबिकापुर।
सुर-संगीत संघ अम्बिकापुर के तत्वावधान में महान गायक किशोर कुमारजी की पुण्यतिथि पर स्थानीय कला केंद्र मैदान में “गाता रहे मेरा दिल, द लेजेंड़ किशोर दा स्वरांजलि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर माननीया श्रीमती मंजूषा भगत, कुलपति संत गहिरा गुरु विश्विद्यालय राजेन्द्र लागपाले, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, सभापति नगर निगम हरमिंदर सिंह टिन्नी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार बंसल, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, भाजपा महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कन्सारी तथा भाजपा समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में नगर के सभी सुधि श्रोताओं व संगीत प्रेमियों ने देर रात तक किशोर कुमार जी के शानदार गीतों का स्थानीय कलाकारों की आवाज़ में खूब आनंद लिया। इस अवसर पर संस्था के इस आयोजन की तारीफ करते हुए महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर में गीत संगीत से जुड़े ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि युवाओं को प्रोत्साहन मिले, आगे उन्होंने कहा कि नए युवा कलाकारों को अवसर देकर संस्था ने सराहनीय पहल की है। इस अवसर पर कुलपति संत गहिरा गुरु विश्विद्यालय राजेन्द्र लागपाले ने युवा कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा संगीत के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करते रहने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने इस आयोजन को अद्भुत बताया तथा शहर में लंबे समय बाद ऐसी गीत संगीत की महफ़िल सजने पर खुशी जताते हुए इसे और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के दौरान अतिथि कलाकार गोपाल पांडेय, चंद्र प्रताप सिंह, स्वप्निल जयसवाल तथा मलय भट्टाचार्य, संजीव वर्मा, संतोष दास सरल तथा अश्मि वर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से समाँ बाँध दिया। नवोदित कलाकार विमल मंदिलवार, उन्मेष मिश्रा, राधेश्याम मानिकपुरी, नीतेश पांडेय, राकेश शुक्ला, अरुण अग्रवाल, सुप्रिया सिन्हा, हितेश सिंह, अमित तिवारी, रेखा देवांगन, राजकुमार देवांगन, भोला रक्सेल, रितेश दतवार, शिवम सिन्हा, शिवराज सिंह, राम मंगेशिया, गीता भूपाल, लीला आगरे, सूरज पाठक, लता चौहान, ऋषभ यादव, पूनम प्रजापति, प्रिया सिंह तथा प्रज्ञावति भगत ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया जिसके कारण अंत तक अतिथि व श्रोता अपनी जगह पर बैठे रहे। कार्यक्रम का संचालन सुर-संगीत संघ के जिलाध्यक्ष संतोष दास सरल ने तथा आभार प्रदर्शन संघ के सचिव राधेश्याम मानिकपुरी ने किया। इस अवसर पर पार्षद शैलेश सिंह, विजय सोनी, शशिकांत जयसवाल, विद्यानंद मिश्रा, सावित्री जयसवाल, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, कृष्णानंद तिवारी, विनय अंबष्ट, बुद्धम श्याम, रंजीत सारथी, डॉ सपन सिन्हा, मंगल पांडेय, अभय तिवारी, तेजिंदर बग्गा, अनिल मिश्रा, अजय तिवारी, हरिशंकर सिंह, जय गुप्ता, दिनेश शुक्ला, बबलू गुप्ता, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, डॉ राजेश तिवारी, श्रीधर केशरी, शालिनी सिंह, अजय सोनी, जन्मेजय पांडे, शैलेन्द्र शर्मा, मनोज प्रसाद तथा अनुराग शुक्ला सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

-सुर संगीत संघ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *